September 19, 2026 07:35:34
पंजाब के आप Mp लोकसभा से सस्पेंड:रिंकू ने वेल में आकर दिल्ली के बारे में लाया बिल फाड़ा, स्पीकर ने क

पंजाब के आप Mp लोकसभा से सस्पेंड:रिंकू ने वेल में आकर दिल्ली के बारे में लाया बिल फाड़ा, स्पीकर ने की कार्रवाई

Aug3,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर के सांसद सुशील रिंकू को लोकसभा के मानसून सत्र के पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सुशील रिंकू के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ने यह फैसला लोकसभा में भाजपा और भाजपा के समर्थक दलों के लाए गए प्रस्ताव के बाद लिया है। रिंकू ने लोकसभा में दिल्ली को लेकर आए बिल का विरोध किया था और वेल में जाकर बिल की कापियां फाड़ी। दरअसल लोकसभा में आज दिल्ली में AAP सरकार और केंद्र के बीच चल रहे विवाद को लेकर बिल लाया गया था। जिसमें अफसरशाही पर केंद्र सरकार के नियंत्रण का फैसला लिया गया है।
सुशील रिंकू ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर हमला है। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। दिल्ली की चुनी हुई सरकार से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली कोई राज्य नहीं है बल्कि केंद्रशासित प्रदेश है। फिर इसमें राज्यों के अधिकार कम करने की बात कहां से आ गई। ये व्यवस्था तो संविधान में ही है।
इकलौता सांसद अब वह भी बाहर
जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर मानसून सत्र शुरु होने से पहले ही बतौर सांसद शपथ लेने वाले सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सदस्य हैं। अब वेल में जाकर बिल दिल्ली सेवा बिल को फाड़ने और उसे हवा में उड़ाने पर उन्हें पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिए जाने से लोकसभा में पार्टी का कोई सदस्य नहीं रह गया है। बता कि दूसरे तरफ राज्यसभा के हाउस से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को भी निलंबित कर रखा है।

Punjabs-Aap-Mp-Suspended-From-Lok-Sabha-Rinku-Came-To-The-Well-And-Tore-The-Bill-Regarding-Delhi-Speaker-Took-Action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं