September 18, 2026 03:28:23
वेरका बोले, पंजाब के पास नहीं है एक भी बूंद अतिरिक्त पानी, हरियाणा के मुख्यमंत्री खैरात में मांग रहे

वेरका बोले, पंजाब के पास नहीं है एक भी बूंद अतिरिक्त पानी, हरियाणा के मुख्यमंत्री खैरात में मांग रहे हैं पानी

Oct13,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सीनियर कांग्रेसी नेता डॉ राज कुमार वेरका ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से समर्थन देने पर उन्हें विधानसभा की 1 सीट देने संबंधी ऑफर पर कहा है कि पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि खट्टर खैरात में पानी मांग रहे हैं। पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है और वह इसके बदले में अपना खून जरूर दे सकता है। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर लुधियाना पहुंचे डॉ वेरका ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को रोशनी दिखाई और इस पावन अवसर पर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा सुल्तानपुर लोधी में होने वाले धार्मिक समारोह में एसजीपीसी के मंच पर ही केंद्र के नेताओं पर पहुंचने बारे दावे पर कहा कि हरसिमरत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांझी वार्ता की बात करवानी चाहिए ना कि उन्हें अकाली स्टेज पर बुलाना चाहिए। दाखा से कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के चुनावी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा पार्टी के एक वर्कर के साथ मारपीट करने के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब अकाली दल के कांग्रेस की छवि खराब करने की साजिश है। वहीं पर, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक नरेश धींगान ने कहा कि आज सृष्टि रचियता भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव है और यह बहुत ही शुभ अवसर है, जिसकी वह सब को बधाई देते हैं।

Raj kumar verka visit in ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं