September 19, 2026 03:28:26
नई वार्डबंदी पर पूर्व कौंसलर ममता आशू व विधायक गोगी आमने सामने, ममता आशू के तीखे आरोपों पर विधायक गो

नई वार्डबंदी पर पूर्व कौंसलर ममता आशू व विधायक गोगी आमने सामने, ममता आशू के तीखे आरोपों पर विधायक गोगी बोले ये पिछली सरकार के बिछाए कांटे

Aug5,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब डेस्क, लुधियाना

लुधियाना के निगम चुनाव की घोषणा से पहले हुई वार्डबंदी पर सियासत गरमा चुकी है। विपक्ष लगातार आप सरकार पर निशाना साध रहा है। पूर्व मंत्री भारत आशू की पत्नी ममता आशू का वार्ड SC करने के बाद उन्होंने आप सरकार पर झूठी राजनीति के आरोप लगाए हैं। इस पर विधायक गुरप्रीत गोगी ने जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकार द्वारा 2018 में वार्डबंदी करके बुरी तरह से इलाकों को मर्ज कर दिया था। कांग्रेस द्वारा बिछाए काटें अब वह चुग रहे हैं। गौर हो कि इससे पहले ममता आशू ने आप सरकार पर आरोप जड़ते कहा था कि रोंडी डाल कर आप विधायकों ने अपनी मनमर्जी मुताबिक ये वार्ड बंदी करवाई है। उन्होंने कहा था कि मैनें अपने वार्ड में इतनी डेवलपमेंट करवाई है कि आप को इस वार्ड से उतारने को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा। उनके वार्ड में एससी वोटर बेहद कम थे, लेकिन जवाहर नगर व आसपास के इलाकों को जोड़ इस वार्ड को एससी बना इसे खत्म कर दिया गया। ममता आशू की इसी तीखे आरोपों के बाद विधायक गुरप्रीत गोगी भी आज मीडिया में आ ममता आशू पर बसरते दिखे। 

-- कौन है ममता आशू

MLA गोगी ने कहा कि वह किसी ममता आशू को जानते तक नहीं है। गोगी ने कहा कि कौन है ममता आशू। यदि किसी भी व्यक्ति को वार्डबंदी से ऐतराज है तो वह अपना ऐतराज दाखिल करें। अधिकारी देखेंगे कि उनके ऐतराज कहां तक सही है उस मुताबिक ही वार्डबंदी में शोध होगा।  किसी भी वार्ड से लड़ लें चुनाव गोगी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने अपने इलाके में इतना ही विकास कार्य किया है तो वह कहीं से भी चुनाव लड़ कर लोगों की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी कानून के दायरे में रह कर की गई है। कोई वार्ड बढ़ाया या घटाया नहीं गया है। संविधान के मुताबिक जितने प्रतिशत SC और BC वार्ड होने हैं उस अनुसार ही हुआ है। हर चीज वार्डबंदी में कानून के दायरे में रहकर की गई है। गलत की हुई वार्डबंदी को सही किया है।  

मेरे वार्ड में जो कोई भी चुनाव लड़ना चाहता आ जाए वेलकम

MLA गुरप्रीत गोगी ने कहा कि जिस किसी भी पार्टी के नेता उनके वार्ड में चुनाव लड़ना चाहता है वह आ जाए। वह उस नेता का वेलकम करते हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का हक है। उन्होंने कहा कि यदि लोग 92 विधायक आम आदमी पार्टी के बना सकते हैं तो 95 पार्षद भी लोगों को पता है कैसे बनाने हैं।

-------

ममता आशू अब कहां से चुनाव लडे़गी ये चर्चा में 

कांग्रेस कार्यकाल में डेवलपमेंट में कोई कमी नहीं रखी गई, इस पर कोई संशय नहीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सियासत में पूर्व कौंसलर ममता आशू के वार्ड को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। चर्चा है कि अगर पूर्व मेयर बलकार सिंह संधू या उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ती तो ममता आशू वार्ड नंबर 78 (पुराना नंबर) से चुनाव मैदान में उतर सकती है। वहीं जिस लिहाज से गोगी व ममता आशू के बीच चुनाव खींचतान तेज हो रही है तो ऐसे में वे विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी सुखचैन गोगी के खिलाफ वार्ड नंबर 61 (नया नंबर) से भी पर्चा भर सकती हैं। हालांकि आम आदमी एक ही परिवार में विधायक गोगी के अलावा उनकी पत्नी को कौंसलर का टिकट देता है या नहीं, इस पर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। 

Controversy-between-congressmen-and-aap-mla-on-ward-ban-mla-gogi-said-thorns-laid-by-the-previous-government-does-not-know-who-is-mamta-ashu



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं