September 18, 2026 03:58:12
चर्चा- गर्वनर पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एफआईआर करने के निकाले आदेश, चंडीगढ़ पुलिस करेगी एफआई

चर्चा- गर्वनर पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एफआईआर करने के निकाले आदेश, चंडीगढ़ पुलिस करेगी एफआईआर दर्ज !

दो दिन पहले एक न्यूज बेवसाइट में इंटरव्यू पर गर्वनर ने दी थी चेतावनी

Aug6,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनके मंंत्रियों की ओर से पंजाब गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित के सवालों पर की जाने वाली टिप्पणी का मुददा अब गर्माता दिखाई देने लगा है। पंजाब गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित ने इस मामले को सख्ती से लेते हुए धारा 124 के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरेआम सवैधानिक धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर जमकर वॉयरल हो रही है। बताया जाता है कि गर्वनर की ओर से एफआईआर को लेकर जारी पत्र की एक कापी राष्ट्रपति को भी भेजी गई है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से ये पूरा मामला सामने आ रहा है। अगर चंडीगढ़ पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री मान पर ये एफआईआर दर्ज कर दी जाती है तो इस मामले में पंजाब सरकार की किरकिरी होना व भगवंत मान की कारगुजारी पर भी सवाल खडे़ हो सकते हैं। बड़ी बात है कि इससे पहले गर्वनर व मुख्यमंत्री के बीच लंबे समय से चिटठी पत्री का सिलसिला जारी है और ये मामला पंजाब हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है। लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री मान व उनके मंत्रियों की ओर से पंजाब के गर्वनर पर की जाने वाली हास्यपद टिप्पियाें के बाद अब ये मामला गंभीर होता दिख रहा है। मान गर्वनर की ओर से पूछे जाने वाले सवालों पर यहां तक कह चुके हैं कि वे पंजाब की 3 करोड़ जनता को जवाब देह हैं न कि पंजाब के गर्वनर को। गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित के इस एक्शन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मान उक्त मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं, ये आने वाले 24 घंटे में साफ हो जाएगा। ये पूरा विवाद कुछ सरकारी प्रिंसिपलों को सरकारी खर्च पर पंजाब सरकार की ओर से ट्रेनिंग पर विदेश भेजे जाने को लेकर गर्वनर पुरोहित की ओर से पूछे गए सवालों पर सीएम की प्रतिक्रिया के बाद शुरु हुआ, जो अब तक नहीं थम पाया है।   

 

---आखिर क्या है धारा 124

आईपीसी (IPC) की धारा 124 (Section 124) राष्ट्रपति और राज्यपाल (President and Governor) को अपनी शक्ति के प्रयोग के लिए विवश करने या उसमें बाधा डालने के मकसद से उन पर हमलाकरने के संबंध में प्रावधान करती है। इसमें सात साल की सजा तक का प्रावधान है। 

 

-- दो दिन पहले एक न्यूज बेवसाइट पर ये कहा था गर्वनर ने 

दो दिन पहले ही पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान को अपनी जुबान पर काबू रखने की चेतावनी दी थी। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि अगर मान ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपराधिक शिकायत के लिए तैयार रहें। न्यूज वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राज्यपाल पुरोहित ने मान पर पिछले विधानसभा सत्र में कही गई अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया। राज्यपाल ने कहा कि यह तो मेरी छवि पर किए जाने वाले हमले जैसा है। अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसा करेंगे तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराऊंगा।

 

Governor-Punjab-Orders-To-File-Fir-Against-Chief-Minister-Bhagwant-Mann-Chandigarh-Police-Will-Register-Fir



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं