September 19, 2026 06:29:44
कांग्रेस ने घुटने टेके हैं लेकिन पंजाबियों ने नहीं और भाजपा पंजाबियों को कभी ऐसा नहीं करने देगी–– जा

कांग्रेस ने घुटने टेके हैं लेकिन पंजाबियों ने नहीं और भाजपा पंजाबियों को कभी ऐसा नहीं करने देगी–– जाखड़

विज्ञापन पर करोड़ों का खर्च एक महीना रोक देते तो भी जनता को मिल जाती राहत

Aug8,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना 

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लुधियाना में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बाढ़ के बाद पंजाब के हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने जिन्हें बहुमत देकर पंजाब की सत्ता की कमान दी, उन्होंने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली व पंजाब के प्रति उनके दायित्वों का निर्वाह ना किए जाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब की जनता का जितना भी नुकसान हुआ है उसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेवार हैं, क्यूंकि उन्होंने समय रहते इस आपदा से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया और ना ही इस संबंधी कोई बैठक की। भगवंत मान बाढ़ के दौरान भी पड़ोसी राज्यों की सैर में व्यस्त रहे। सुनील जाखड़ ने कहा कि आज एक महीना बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता को कोई राहत प्रदान नहीं की। यहा तक कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की जनता के लिए भेजे गए राहत फंड के 218.40 करोड़ रुपए भी अभी तक जनता को नहीं बांटे। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से दुःखी प्रशासनिक अधिकारीयों व बाबुओं ने पंजाब सरकार के विरुद्ध हड़ताल कर रखी है और जनता इसका खामियाज़ा भुगत रही है।

सुनील जाखड़ ने भगवंत मान से सवाल किया कि हड़ताल प्रशासनिक अधिकारीयों की है या सरकार की नहीं, तो फिर पंजाब सरकार ने अभी तक जनता को राहत पदान नहीं की? जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार पैसे बाँट रही है लेकिन सिर्फ अपने झूठे प्रचार के विज्ञापनों के लिए। सिर्फ चंडीगढ़ में ही करीब 1000 युनिपोल लगे हैं, जिन पर पंजाब सरकार ने विज्ञापन लगाए हैं। जाखड़ ने भगवंत मान को सलाह देते हुए कहा कि मान साहिब एक महीने के लिए विज्ञापन रोक कर उसका पैसा ही बाढ़ पीड़ितों को बाँट देते तो भी जनता को कुछ राहत मिल जाती। भगवंत मान ने ना तो 218.40 करोड़ बांटे, ना ही विज्ञापनों पर खर्च किए जाने वाले और ऊपर से ब्यान दे रहे हैं कि पंजाब सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और मैंने केंद्र सरकार से कोई पैसा नहीं मांगना।

पंजाब सरकार ने कर्ज उतारने के लिए 2000 करोड़ का ओर कर्ज उठाया

जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान कहते हैं कि मैं केंद्र सरकार से भीख नहीं मांगूगा। लेकिन भगवंत मान के चीफ सैकटरी केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख कर बता रहे हैं कि पंजाब को 1200 करोड़ का नुक्सान हुआ है और वित्त मंत्री चीमा कह रहे हैं कि 1500 करोड़ का नुक्सान हुआ है। लेकिन आप-कांग्रेस के गठबंधन के सांसद केंद्र सरकार से 10000 व 20000 करोड़ रुपया पंजाब के नुक्सान के लिए मांग रहे हैं और अभी दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी जी ने रेलवे के नवीनीकरण को लेकर लुधियाना के लिए 460 करोड़ रुपए दिए।

सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने गठबंधन के आगे घुटने टेक दिए हैं क्यूंकि इनके नेताओं को जेल जाने का खतरा स्पष्ट नजर आने लगा था। एक नेशनल पार्टी को एक छोटी पार्टी के आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने घुटने टेके हैं लेकिन पंजाबियों ने घुटने नहीं टेके और भाजपा पंजाबियों को कभी ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी और जनता को भी बीजेपी से बहुत उम्मीदें हैं। इसी उद्देश्य को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला से लेकर हर भाजपा कार्यकर्त्ता प्रदेश भर में घर-घर दस्तक देकर केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की राष्ट्रीय विचारधारा व जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। पंजाब के माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री पंजाब के बीच चल रहे टकराव को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक राज्य के मुखिया हैं और मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें अपनी शब्दावली पर नियंत्रण रखना चाहिए। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का लुधियाना में बैठक स्थल पर पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने अपने पदाधिकारियों के साथ ढोल व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। बैठक स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं के जयघोष के नारों के बीच सुनील जाखड़ मंच पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने हाथ जोड़ कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर मंच पर प्रदेश भाजपा के महासचिव जोनल प्रभारी राजेश बाघा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर भंडारी, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू,प्रदेश उपाध्यक्ष व लुधियाना लोकसभा प्रभारी राकेश राठौर,अरविंद खन्ना,प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,लुधियाना देहाती के प्रधान पवन कुमार टिंकू,प्रभारी राकेश गुप्ता जगराव के प्रधान मेजर सिंह देतवाल आदि उपस्थित थे।मंच का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,नरेंद्र सिंह मल्ली,डा.कनिका जिंदल ने किया। बैठक का शुभारंभ वन्देमातरम गायन से हुआ। 

जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने बैठक के शुरुआत में स्वागती भाषण पड़ा तथा जिले में रहने वाले भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ का परिचय करवाया। रजनीश धीमान ने मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ का पगड़ी, तलवार व दोशाला देकर सम्मानित किया।
        प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने  कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और विजय हासिल करेगी और प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर और जोश से बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री परवीन बंसल,पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा,पंजाब प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर मित्तल,राजीव कतना,पुष्पेंद्र सिंगल, बिक्रम सिंह सिद्ध,जगमोहन शर्मा, सतिंदर सिंह ताजपुरिया,सुच्चा सिंह लधड़,, डा.सुभाष वर्मा,अशोक लूंबा,रमेश शर्मा,राजिंदर खत्री,राजेश्वरी गोसाई,डोली गोसाई,राशी अग्रवाल,संतोष कालड़ा,अरुणेश मिश्रा,सतपाल सग्गड़,पूर्व ए.सी.पी.सतीश मल्होत्रा,रेनू थापर,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,मैनोरिटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जॉन मसीहा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,मनीष चोपड़ा लक्की, डा.निर्मल नय्यर,यशपाल जनोत्रा,सुनील मोदगिल,सुमन वर्मा,पकज जैन,हर्ष शर्मा,अश्वनी टंडन, लक्की शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी, धर्मिंदर शर्मा,अंकित बत्रा, मिनी जैन, सुनील माफिक, दीपक गोयल, प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन,अमित डोगरा, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, जिला सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, कैशियर बॉबी जिंदल, को कैशियर अतुल जैन,ऑफिस सचिव परवीन शर्मा, को आफिस सचिव नरेश अरोड़ा, ललित गर्ग, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, मोहिंदर खत्री,मुख्य प्रवक्ता नीरज वर्मा,प्रवक्ता,सुमित मल्होत्रा,साबिर हुसैन,चंदन गुप्ता,वरिंदर सहगल,संतोष विज, एससी मोर्चा प्रधान जतिंदर गोरयान,मैनोरिटी मोर्चा के अनवर हुसैन,लीगल सेल के अध्यक्ष के.जी.शर्मा,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा, युवा मोर्चा महामंत्री अजिंदर सिंह,चेतन मल्होत्रा,साहिल दुग्गल,महिला मोर्चा की महामंत्री ज्योति श्रीवास्तव,ट्रेड सेल के प्रधान हरकेश मित्तल,रमेश शर्मा, संतोष अरोड़ा, संतोष वर्मा, संतोष विज,पूर्व पार्षद दविंदर जग्गी,यशपाल चौधरी,गुरदीप सिंह नीटू,इन्दर अग्रवाल,पालवी विनायक,सुनील मेहरा,राजेश अरोड़ा,गुरबक्श बिल्ला,रमेश जैन बिट्टा,विपन विनायक,प्रमोद कुमार,अंकुर वर्मा,अरुण गोयल,आशीष गुप्ता,प्रिंस भंडारी, सुखबीर गरेवाल,अमित राये, केशव गुप्ता, हरबंश सलूजा, दीपक डडवाल, राजीव शर्मा, हिमांशु कालड़ा, अमित शर्मा, बलविंदर सिंह बिंदर, सुरेश अग्रवाल,बलविंदर, गुरविंदर सिंह भमरा,अमित मित्तल, शिव राम गुप्ता,अशोक राणा, संजीव पूरी, संदीप वधवा, राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा, राजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा, संजीव सचदेवा,सुरेश गौड़,मुकेश मित्तल,नितिन बत्रा,सुनील शर्मा,रीना जैन, सनी लेंथ,हरविंदर सिंह,हरप्रीत मोनू,करन गोसाई,सीमा शर्मा,अजय गौड़,विकास अरोड़ा, राजीव कालड़ा,संगीता भंडारी,आदि सहित सैंकड़ो की गिनती में भाजपा कार्यकर्त्ता व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

कांग्रेस ने घुटने टेके हैं लेकिन पंजाबियों ने नहीं और भाजपा पंजाबियों को कभी ऐसा नहीं करने देगी–– जा

Even-If-The-Advertising-Expenditure-Of-Crores-Was-Stopped-For-One-Month-The-Public-Would-Get-Relief-From-The-Loss-Of-Flood



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं