लुधियाना। लुधियाना में वार्डबंदी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अकाली दल पार्टी की लीडरशिप नगर निगम के जोन-डी पहुंची। जहां पर उनकी और से वार्डबंदी गलत तरीके से करने का आरोप लगाया। जिसके बाद अकाली दल के नेताओं की और से नगर निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल को मैमोरंडम सौंपा गया। जिसमें उनकी और से कई प्वॉइंट्स बनाकर दिए गए हैं। जिसके तहत यह वार्डबंदी गलत तरीके से की गई है। इस दौरान शिअद नेता एडवोकेट हरीश राए ढांडा, महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, आरडी शर्मा, विपन सूद काका, जगबीर सिंह सोखी, जसपाल सिंह ग्यासपुरा और पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया समेत अन्य नेता मौजूद थे।
दूरबीन से देखा नक्शा
इस दौरान शिअद नेता हरीश राय ढांडा अपने साथ दूरबीन लेकर पहुंचे। जिनकी और से दूरबीन के साथ नक्शा देखा गया। उन्होंने कहा कि आप विधायकों की मिलीभगत के साथ अधिकारियों ने यह वार्डबंदी की है। जो कि सरासर गलत है। लेकिन वह इसका विरोध करेगें। अगर जरुरत बड़ी तो लीगल एक्शन भी लिया जाएगा।
निगम कमिश्नर को कहा दूरबीन से नक्श देख बताएं
शिअद नेताओं ने अपनी आपत्ति निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल के पास 18 पन्नों की आपत्ति दर्ज कराई। गोहलवड़िया ने निगम कमिश्नर से कहा कि वह खुद दूरबीन की मदद से नक्शा पढ़कर बता दें तो वह नक्शे का विरोध नहीं करेंगे।
सर्किट हाउस में बैठकर करवाई वार्डबंदी
हरीश राए ढांडा ने कहा कि किसी वार्ज में किसी तरह की जनगणना नहीं हुई। आप के विधायकों ने वार्डबंदी का नक्शा सर्किट हाउस में मीटिंग करते तैयार करवाया है। इस नक्शे को तैयार करने में आप के विधायक खुद अपने इलाकों को जोड़ने-तोड़ने में लगे रहे। इन विधायकों ने आपस में झड़प करके कई अपने वार्ड SC और BC किए हैं।
Sad-Leaders-Handed-Over-Memorandum-To-Corporation-Office-In-Protest-Against-Ward-Ban-Told-Corporation-Commissioner-To-See-Map-Through-Binoculars-If-Seen-Then-He-Will-Not-Object