September 17, 2026 23:36:59
वार्डबंदी को लेकर भाजपा नेताओं ने जताया एतराज, बोले कानून को दरकिनार कर की गई है वार्डबंदी-  रजनीश ध

वार्डबंदी को लेकर भाजपा नेताओं ने जताया एतराज, बोले कानून को दरकिनार कर की गई है वार्डबंदी- रजनीश धीमान

जोन डी में निगम ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Aug10,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

लुधियाना में वार्ड बंदी को लेकर आज भाजपा के पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदो,का एक शिष्टमंडल जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में जोन डी मे निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डा.अंकुर महेंद्रु को मिला और वार्ड बंदी के एतराज को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।इस मौके रजनीश धीमान ने कहा किसी वार्ड में किसी तरह की जनगणना नहीं हुई।वार्डबंदी कानून को दरकिनार कर की गई है।धीमान ने कहा कि निगम के अफसर विधायको के दवाब में काम करते है और जो वो कहते है  उसी अनुसार कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि 95 वार्डो में 56 वार्ड ऐसे है जिनके नंबर बदले हैं।और कई वार्डो के नंबर भी नहीं  बदले।वही आप विधायको ने आपस में मीटिंग कर वार्ड बंदी का मसौदा तैयार किया  और अपनी मर्जी से अपने वार्ड को एससी और बीसी किया। रजनीश धीमान ने कहा कि आप सरकार द्वारा वार्डबंदी का नोटिफिकेशन  जारी करने के बाद वार्डबंदी किस लिए की गई । इसका कारण भी नही बताया गया।उन्होंने कहा कि आप विधायको की ये धक्केशाही भाजपा कभी बर्दाश्त नही करेगी और जब तक इनमे सुधार नहीं होता तब तक इसका विरोध करेगी।इस मौके पर भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता,  कैशियर गुरदेव शर्मा देवी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदीप सिंह गोशा, पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल, जगमोहन शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,डा.निर्मल नैय्यर,मनीष चोपड़ा,अश्वनी टंडन, राजनकिशोर लकी, जिला सचिव नवल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, रोहित सिक्का, इंदर अग्रवाल, यशपाल चौधरी, दीपक शर्मा, गोरवजीत सिंह गोरा, अमन कुमरा, मोहित सिक्का, हरप्रीत सिंह मोनू,नितिन बत्रा,दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे ।

Bjp-Leaders-Objected-To-Ward-Bandi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं