September 18, 2026 03:50:50
निगम वार्डबंदी पर Bjp ने जताया एतराज, महामंत्री जीवन गुप्ता बोले –आप चोर दरवाजे से जीतना चाहती है चु

निगम वार्डबंदी पर Bjp ने जताया एतराज, महामंत्री जीवन गुप्ता बोले –आप चोर दरवाजे से जीतना चाहती है चुनाव

Aug10,2023 | Enews Team | Chandigarh

लुधियानानगर निगम की और से निगम चुनावों को लेकर वार्डबंदी करने के बाद लगातार इस पर विवाद हो रहा है। इसके चलते बुधवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता और जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में जोन-डी में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डा. अंकुर महेंद्रु से मिला। जहां पर उन्होंने वार्डबंदी के एतराज को लेकर मैमोरंडम सौंपा। जीवन गुप्ता ने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में लुधियाना की वार्डबंदी अपने तरीके से कराई और चुनाव जीते। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच साल बाद ही वार्डबंदी को बदल दिया। आप चोर दरवाजे से चुनाव जीतना चाहती है। क्योंकि, सरकार की डेढ़ साल की कार्यशैली जीरो है। इसी कारण आप के विधायक अपने तरीके से वार्ड तैयार कर चुनाव जीतना चाहते हैं।
नियम तोड़ की कई वार्डबंदी
जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा को कमजोर करने के लिए वार्ड तोड़े गए हैं। कहीं पर रिजर्वेशन बदली गई है। अफसरशाही भी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष धीमान ने कहा कि किसी वार्ड में किसी तरह की जनगणना नहीं हुई। वार्डबंदी कानून को दरकिनार कर की गई है। निगम के अफसर विधायकों के दबाव में काम करते हैं और जो वो कहते है उसी अनुसार कार्य करते हैं।

Bjp-Expressed-Objection-On-Corporation-Ward-Ban-General-Secretary-Jeevan-Gupta-Said-You-Want-To-Win-Elections-Through-Chor-Darwaza

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं