September 19, 2026 04:11:10
पंजाब में खुला 'वुमन फ्रेंडली' शराब ठेका:कांग्रेस-bjp ने Aap सरकार को घेरा; बोले- बदलाव का यह भयानक

पंजाब में खुला 'वुमन फ्रेंडली' शराब ठेका:कांग्रेस-bjp ने Aap सरकार को घेरा; बोले- बदलाव का यह भयानक रूप

Aug11,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़ जालंधर में महिलाओं के लिए स्पेशल शराब ठेका खुल गया है। लंबा पिंड चौक पर खुले इस ठेके पर वुमन फ्रेंडली का बोर्ड तक लगा दिया गया है। इसकी तस्वीरें सामने आते ही विरोधी नेता AAP सरकार पर हमलावर हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे शर्मनाक बताया है। जबकि पंजाब भाजपा ने इसे CM पंजाब भगवंत मान पर उनका शराब के प्रति प्रेम बताते हुए तंज कसा है। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया, लेकिन मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर आमादा है। हालांकि इस पर सरकार या आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने CM मान पर उठाए सवाल
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। राजा वड़िंग ने पूछा कि अब महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर CM पंजाब भगवंत मान क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है, जिसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।

पंजाब को नशे की गर्त में डूबा रही मान सरकार
पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है। लेकिन अब रही-सही कसर AAP सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी। जबकि नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर दिए हैं और राज्य सरकार अब लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तूली है।

अपना वादा क्यों भूल गई AAP सरकार
पंजाब भाजपा ने कहा कि AAP सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने का दावा किया था लेकिन अब मान सरकार ने अपनी पार्टी के इस वादे को भूला कर महिलाओं के लिए भी ठेके खोल दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह-जगह खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों की शराब से दूरी एक किलोमीटर भी नहीं रही है।

Women-Friendly-Liquor-Contract-Opened-In-Punjab-Congress-Bjp-Surrounded-Aap-Government-Said-This-Terrible-Form-Of-Change



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं