September 18, 2026 03:28:42
लुधियाना में 24 नए मोहल्ला क्लीनिक लोगों को सुपुर्द, Cm मान ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

लुधियाना में 24 नए मोहल्ला क्लीनिक लोगों को सुपुर्द, Cm मान ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

Aug14,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में 24 मोहल्ला क्लीनिकों का CM भगवंत मान ने वर्चुअली उद्घाटन किया। महानगर में 51 क्लीनिक पहले से चल रहे हैं। अब 24 नए खुलने से इनकी संख्या 75 हो गई है। उद्घाटन के दौरान अपनी-अपनी विधानसभाओं में विधायक मौजूद रहे। खास बता यह है कि सभी मोहल्ला क्लीनिक में काम पेपरलेस होगा। ढाई मरला चौक स्थित किला मोहल्ला में क्लीनिक के उद्घाटन पर DC सुरभि मलिक और विधायक अशोक पराशर पप्पी पहुंचे।
विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया था वो आज पूरा किया है। आम आदमी पार्टी की सोच लोकहित की सोच है। ये सरकार लोगों की है और लोगों के लिए ही काम करेगी। आज 5वां मोहल्ला क्लीनिक उनके विधानसभा हल्के में खुला है। सिविल अस्पताल में भी जल्द डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

छीना बोले- लोगों की सेहत का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी
विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने कहा कि उनके हल्के में आज मोहल्ला क्लीनिक खुलने से लोगों में खुशी है। मजदूर वर्ग महंगे अस्पतालों में उपचार नहीं करवा पाते। इस कारण सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोल कर लोगों को राहत दी है। लोगों की सेहत का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार हर लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेती है।

24-New-Mohalla-Clinics-Handed-Over-To-People-In-Ludhiana-Cm-Mann-Inaugurated-Online

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं