September 19, 2026 04:11:11
लुधियाना में मंत्री हरजोत बैंस ने फहराया तिरंगा, गिनाई आम आदमी पार्टी की डेढ़ साल की उपलब्धियां

लुधियाना में मंत्री हरजोत बैंस ने फहराया तिरंगा, गिनाई आम आदमी पार्टी की डेढ़ साल की उपलब्धियां

Aug15,2023 | Enews Punjab Desk | Ludhiana

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लड़कों के गवर्मेंट कॉलेज के मैदान में तिरंगा फहराया। उनके साथ लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। मंत्री बैंस और जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगों को ट्राइसाईकिंल भी वितरित किए गए। इस दौरान हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी की डेढ़ साल की उपलब्धियां गिनाई। जिसमें आम पब्लिक को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी स्कूलों का अपग्रेडेशन, 30,000 सरकारी नौकरियां देने सहित कहीं अन्य तरह की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर बैंस ने कहा कि सूबे में सेहत, शिक्षा और रोजगार की ओर सरकार का ध्यान है। सरकारी स्कूलों में अब सफाई सेवक, चौकीदार और सुरक्षा कर्मचारी रखे जाएंगे। सरकारी स्कूल के अध्यापकों को विदेशों में ट्रेनिंग लेने के लिए भेजा जा रहा है। सरकार बनने के बाद अब तक 30 हजार सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई है। --बॉक्स वादा पूरा कर रही सरकार उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों से मुफ्त बिजली देने का जो वादा किया था वह पूरा किया है। 2 महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली देकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। किसानों को खेती के लिए लगातार बिजली सप्लाई दी जा रही है। 45 दिनों का कोयला हमेशा एडवांस रख कर सरकार चल रही है जबकि पिछली सरकारों के पास हमेशा कोयला खत्म ही रहता था। राज्य में 583 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए है तांकि लोग अपनी सेहत का ध्यान रख सके। इन क्लीनिकों में 80 तरह की दवाइयां मुफ्त दी जाती है। सभी तरह के टेस्ट मुफ्त किए जाते है। --बॉक्स रिश्वतखोरों पर कसा शिकंजा बैंस ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सरकार बनने के बाद 400 से अधिक रिश्वतखोरी मामलों में लोगों को नामजद किया गया है। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। CM की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्प लाइन का लोग इस्तेमाल कर रिश्वतखोरी को खत्म करने में सहयोग दे रहे है। हरजोत ने कहा कि पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जानी शुरु हो गई है। पिछली सरकारों के समय अपनी खुद की प्राइवेट बसें चला सरकार के खजाने को चपत लगाई जाती थी। लेकिन अब सूबे की बसें एयरपोर्ट तक जा रही है।

Minister-Harjot-Bains-Hoisted-The-Tricolor-In-Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं