September 18, 2026 02:07:34
कांग्रेस सांसद और Aap विधायक में क्रेडिट वार, गोगी बोले- बिट्‌टू मंदबुद्धि बच्चा है, राजनीति करने के

कांग्रेस सांसद और Aap विधायक में क्रेडिट वार, गोगी बोले- बिट्‌टू मंदबुद्धि बच्चा है, राजनीति करने के लिए जमीन नहीं मिल रही

Aug15,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और विधायक गुरप्रीत गोगी का विवाद थम नहीं रहा। दोनों नेता एक दूसरे पर लगातार तंज कस रहे हैं। पक्खोवाल अंडरपास के उद्घाटन मौके सांसद रवनीत बिट्‌टू ने विधायक गोगी पर कटाक्ष किया था कि विधायक चाहते हैं कि पहली गाड़ी उनकी अंडरपास से गुजरे। इस कारण उद्घाटन से एक दिन पहले ही गोगी अपनी गाड़ियां लेकर इस अंडरपास से निकले। बिट्‌टू की इस टिप्पणी के बाद MLA गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बिट्‌टू मंदबुद्धि बच्चा है। उसे राजनीति करने के लिए लुधियाना में जमीन नहीं मिल रही। इसी कारण अब सोते-जागते हर समय सपनों में भी उन्हें गोगी दिखाई दे रहा है। गोगी ने कहा कि बिट्‌टू को MP का लेवल समझना चाहिए और सोचना चाहिए कि वह किस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोद लिया गांव संभाला नहीं गया गोगी ने कहा कि सांसद नींद में उठकर महानगर में चक्कर लगाने आ जाते हैं। इसी कारण उनका नाम मैंने कुंभकर्ण रखा है। गोगी ने कहा कि बिट्‌टू ने ईस्सेवाल गांव गोद लिया है। आज उस गांव की हालत दयनीय बन चुकी है। गांव में ना तो स्कूल की हालत सही है, न ही सड़कें सही है। सेहत सुविधाओं का बुरा हाल है। बिट्‌टू गांव में जाने से भी डरते हैं, क्योंकि वहां के लोगों के दिलों में बिट्‌टू के खिलाफ रोष है। 7 साल रही सरकार अंडरपास का नहीं करवा सके काम गोगी ने कहा कि पिछले 7 साल जब बिट्‌टू की सरकार थी तो उन्होंने अंडरपास का काम क्यों नहीं करवाया। बिट्‌टू को खुद नहीं पता कि अंडरपास में बने किस रास्ते गुजरना है। अंडरपास के उलट रास्ते से तो वह दाखिल होकर चेकिंग करने पहुंचे हैं। जिन्हें शहर के रास्तों का नहीं पता वो क्या चुनाव लड़ेंगे।

Credit-War-Between-Congress-Mp-And-Aap-Mla-Gogi-Said-Bittu-Is-A-Retarded-Child-Not-Getting-Land-To-Do-Politics



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं