September 19, 2026 07:34:15
India का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर Cm का तंज: कहा - अमरूद को कौन पूछता, रंधावा बोले- एक बीज पेट म

India का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर Cm का तंज: कहा - अमरूद को कौन पूछता, रंधावा बोले- एक बीज पेट में दर्द कर देता

Aug17,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में INDIA गठजोड़ का विरोध करने वाले कांग्रेसियों पर CM भगवंत मान ने गुरुवार को तंज कसा। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेले में अमरूद को कौन पूछता है। यह सुनने के बाद INDIA का विरोध करने वाले कांग्रेसी भड़क गए हैं। कुछ ही घंटों में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर CM को जवाब दे दिया है। सुखजिंदर रंधावा ने अपने ट्वीट पर कहा- भगवंत मान जी, गरीबों का फल अमरूद ही है, लेकिन आप अब 'आम' नहीं रहे। अब आप चीकू और सीता फल खाने वालों में शामिल हो गए हैं, लेकिन याद रखें कि पंजाबियों ने सीता फल खाने वालों के साथ क्या किया था। याद रखें कि कभी-कभी अमरूद का एक बीज भी पेट में दर्द पैदा कर देता है।

पहले भी छिड़ चुकी है दोनों के बीच वार
यह पहली बार नहीं है जब सीएम भगवंत मान और सुखजिंदर रंधावा एक दूसरे के आमने सामने हुए हैं। इससे पहले दोनों के बीच गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के जेल खर्च को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई थी। जो काफी लंबी चली थी। मुख्यमंत्री ने अंसारी पर खर्च कि गए 55 लाख रुपए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुखजिंदर रंधावा से वसूलने के आदेश तक दे दिए थे। इस बीच सुखजिंदर रंधावा ने तंज कस दिया था कि मुख्यमंत्री खा-पी कर बयान देते हैं।

Cms-Taunt-On-Congressmen-Opposing-India-Said-Who-Would-Ask-For-Guava-Randhawa-Said-A-Seed-Would-Have-Given-Pain-In-The-Stomach

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं