September 18, 2026 04:00:57
Aap की महिला Mla संतोष ने दलित महिला से मिठाई लेकर नीचे फेंकी, बोलीं- शुगर है इसलिए हाथ पीछे किया

Aap की महिला Mla संतोष ने दलित महिला से मिठाई लेकर नीचे फेंकी, बोलीं- शुगर है इसलिए हाथ पीछे किया

Aug18,2023 | Enews Team | Nawa Shehar

नवांशहर नवांशहर जिले की बलाचौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक संतोष कटारिया का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल करने वाले ने आरोप लगाए हैं कि बेटियों के त्योहार तीज पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कटारिया ने एक दलित महिला से मिठाई ली लेकिन उसे खाया नहीं और फेंक दिया। दूसरी ओर विधायक कटारिया ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।
वीडियो वायरल करने वाले ने आरोप लगाया कि विधायक संतोष कटारिया बलाचौर के मोजोवाल मजारा गांव में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। यहां वह मुख्य मेहमान थीं। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें मिठाई ऑफर की। वीडियो वायरल करने वाले ने दावा किया कि चूंकि मिठाई देने वाली महिला दलित समुदाय से थी इसलिए विधायक ने डिब्बे से मिठाई उठा तो ली लेकिन उसे खाने की जगह कुर्सी से नीचे फेंक दिया।
विधायक का कहना शुगर के कारण नहीं खाई मिठाई
दूसरी ओर, विधायक संतोष कटारिया ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वह कार्यक्रम में गई थी। हालांकि कुछ तस्वीरों और वीडियो को वायरल कर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। संतोष कटारिया ने बताया कि वह शुगर की मरीज हैं। मोजोवाल मजारा गांव के प्रोग्राम में पहुंचने पर एक महिला ने डिब्बा उनकी ओर करते हुए कुछ ऑफर किया तो उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि डिब्बे में मिठाई है तो तुरंत ही अपना हाथ पीछे कर लिया। उन्होंने डिब्बे से मिठाई उठाई ही नहीं। इसलिए मिठाई उठाने और फिर उसे कुर्सी के नीचे फेंक देने के आरोप बेबुनियाद हैं।

Aaps-Female-Mla-Santosh-Took-Sweets-From-A-Dalit-Woman-And-Threw-Her-Down-Saying-Sugar-Is-There-So-She-Turned-Her-Back

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं