September 18, 2026 00:32:23
Cm मान को मंत्री पर आया गुस्सा, कान में 2 बार फुसफुसाए तो मान ने घूरकर कहा मैं बोल रहा हूं, जिम्पा न

Cm मान को मंत्री पर आया गुस्सा, कान में 2 बार फुसफुसाए तो मान ने घूरकर कहा मैं बोल रहा हूं, जिम्पा ने हाथ जोड़े

Aug18,2023 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर पंजाब के CM भगवंत मान होशियारपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर ब्रह्म शंकर जिम्पा पर भड़क उठे। CM मान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मंत्री जिम्पा 2 बार उनके कान में फुसफुसाए। इसके बाद CM पीछे मुड़े और गुस्से से मंत्री को घूरा। यह देख मंत्री ने हाथ जोड़ लिए। मुख्यमंत्री के इस रवैये पर विरोधी पार्टियों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। बिक्रम मजीठिया ने सीएम भगवंत मान के इस रवैये को उनका अहंकार बताया है, वहीं कैबिनेट मिनिस्टर जिम्पा के साथ सहानुभूति जाहिर की है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, सीएम भगवंत मान बीती शाम होशियारपुर में बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा करने पहुंचे थे। कैबिनेट मिनिस्टर ब्रह्म शंकर जिम्पा यहीं से विधायक भी हैं। इसलिए उनका साथ होना लाजमी था। दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम मान को घेर लिया और बाढ़ संबंधी सवाल जवाब होने लगे। इसी दौरान मंत्री जिम्पा ने सीएम मान के कान में आगे चलने व किसानों को मिलने की बात कही। लेकिन सीएम मान पत्रकारों से बातचीत में उलझे रहे। मंत्री जिम्पा ने फिर समझाया कि आगे और भी जगह जाना है। यह किस्सा दो-तीन बार दोहराया गया। लास्ट में मुख्यमंत्री चिढ़ गए और पीछे मुड़ मंत्री जिम्पा पर बरस पड़े। इसके बाद मंत्री जिम्पा सिर्फ हाथ जोड़ मुख्यमंत्री से माफी मांगते दिखे। जिम्पा पर मुख्यमंत्री का सभी के सामने बरसना व मंत्री जिम्पा के सभी के सामने माफी मांगने पर विरोधी पार्टियों ने सवाल खड़े किए हैं।

बिक्रम मजीठिया बोले- मंत्री जिम्पा के साथ मेरी सहानुभूति
बिक्रम मजीठिया ने कहा- मैं सीएम भगवंत मान के अहंकार की निंदा करता हूं और कैबिनेट मंत्री जिम्पा के साथ मेरी सहानुभूति है। जिम्पा ने सीधे तौर पर सीएम से बाढ़ से तबाह किसानों से मिलने का अनुरोध किया। पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों के साथ यही व्यवहार किया जाता है। सरकार द्वारा किसानों और जरूरतमंदों को बाढ़ राहत से इनकार करना समझ में आता है।

Cm-Mann-Got-Angry-At-The-Minister-Whispered-Twice-In-His-Ear-Then-Mann-Stared-And-Said-I-Am-Speaking-Zimpa-Folded-Hands



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं