लुधियाना। लुधियाना में सिटी बस के बेड़े से कुछ बसों लापता होने के बाद सियासत गर्मा गई है। इस मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आप के विधायक गुरप्रीत गोगी पर बसों को लापता करवाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शकुनि (गोगी) से लोग पूछें कि 3 से 4 सिटी बसें कहां गई। खुद को शेर बताने वाले शकुनि ये क्यों भूल जाते है कि बिना बालों वाला कभी कोई शेर नहीं होता। बिट्टू ने कहा कि शकुनि के इशारे पर ये बसें इधर से उधर हुई हैं। उनके पास वीडियो भी आ चुकी हैं कि बसें कहां से कहां चोरी होकर गई हैं। जल्द ही इस मामले में वह बड़ा खुलासा करेंगे। बिट्टू ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी प्रोजेक्ट जल्द पूरे करवा देंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के यही नेता पहले कांग्रेस में विकास कार्यों में अड़चने डालते थे। अब यही लोग सरकार में आकर विकास कार्यों में रोक लगा रहे हैं।
आप की ट्रेन में सीएम मान रह जाएंगे इंजन, बाकी डिब्बे होगें खत्म
बिट्टू ने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी के इंजन के ये डिब्बे पटरी से उतर जाएंगे। अकेले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ही पार्टी में रह जाएंगे। बिट्टू मुताबिक गोगी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शेर अपना शिकार खुद करता है, लेकिन जो बचा शिकार होता वह लकड़बग्घा करता है। बिट्टू ने कहा कि क्या कभी बिना बालों वाला शेर किसी ने देखा है, क्या जिसके सिर और चेहरे पर बाल न हो किसी ने देखा क्या कि शेर की कमर टूटी हो।
सीएम से बढ़कर हुए विधायक गोगी
सांसद बिट्टू ने कहा कि गुरप्रीत गोगी खुद को मुख्यमंत्री भगवंत मान से ऊपर समझते हैं। विधायक गोगी ने बीते दिनों पक्खोवाल रोड रेलवे अंडरब्रिज (RUB) का उद्घाटन किया है। परंतु हैरानी वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्मित हुए इस आर.यू.बी के उद्घाटन पत्थर पर मुख्यमंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री का नाम भी शामिल नहीं है। बता दें कि MLA गुरप्रीत गोगी ने पक्खोवाल अंडरब्रिज के उद्घाटन मौके पर कहा था कि जब सारा काम अंडरब्रिज का हो गया तो कुछ लोग राजनीतिक जमीन तलाश करने यहां चक्कर लगा रहे हैं।
Four-City-Buses-Missing-From-Ludhiana-Mp-Bittu-Said-It-Was-Stolen-At-The-Behest-Of-Shakuni-Mla-Gogi