फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में सांसद और शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के पोस्टर लगे हैं। इन पर लिखा है कि हमारा सांसद गुमशुदा है। शनिवार की रात सरहदी गांवों और फिरोजपुर शहर के कुछ हिस्सों में दीवारों पर उनकी गुमशुदगी की पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि शिअद प्रधान और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर में नहीं दिखाई देते, परंतु वर्तमान समय में आई बाढ़ में जिस प्रकार से दूसरे सियासी दलों के नेता बार-बार बाढ़ग्रस्त हिस्से का दौरा कर रहे हैं, उस स्थिति में लोगों को बादल की कमी खल रही है।
अकालियों ने विरोधियों की शरारत बताई
वहीं संभावना जताई जा रही है कि लोगों में सुखबीर बादल के खिलाफ गुस्सा है। इसी वजह से ऐसे पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर लगाए जाने की घटना को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके उनके विपक्षी दलों की शरारत बताई जा रही है। इस घटना पर शिअद नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
बाढ़ग्रस्त लोगों को खाना-चारा मुहैया कराया
शिअद नेताओं का कहना है कि सुखबीर बादल 2-3 दिन में फिरोजपुर आने वाले हैं। अभी जुलाई महीने में सुखबीर बादल ने बाढ़ ग्रस्त हिस्सों का दौरा किया था। लोगों की मदद के लिए लंगर और पशुओं के लिए चारे का प्रबंध किया। बाढ़ग्रस्त हिस्से के लोगों के लिए नाव भी मुहैया करवाई। ऐसे में यह कहना गलत है कि बादल अपने हलके से गायब हैं।
Posters-Of-Sukhbir-Badal-Put-Up-In-Ferozepur-Wrote-Our-Mp-Is-Missing-Akali-Said-Will-Come-In-2-3-Days-Had-Also-Visited-The-Flood-Affected-Areas