चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की जमानत याचिका पर आज अमृतसर कोर्ट में सुनवाई होगी। अगर बेल सेशन कोर्ट से रिजेक्ट कर दी जाती है तो सोनी को जामनत के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना होगा। वहीं बीते दिनों डॉक्टर्स के पैनल की तरफ से तैयार मेडिकल रिपोर्ट पर आज दोनों पक्ष बहस करेंगे। बीते दिनों सुनवाई के दौरान पूर्व सोनी की जमानत पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई थी। विजिलेंस की तरफ से सोनी के अस्पताल में रुकने पर सवाल खड़े किए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सोनी के मेडिकल की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में देने को कहा था, जो तीन दिन पहले दाखिल कर दी गई थी। आज इसी रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस और सोनी के वकील एक दूसरे से बहस करेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फैसला कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेगा कि ओपी सोनी को बेल देनी है या नहीं। अगर कोर्ट बेल देने से मना करती है तो उन्हें एक बार फिर न्यायिक हिरासत में जाना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्हें बेल के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ सकता है।
Hearing-On-Bail-Plea-Of-former-Deputy-Cm-Today-Both-Sides-Will-Debate-On-The-Medical-Report-Of-The-Panel-In-Amritsar-Court