September 19, 2026 05:32:30
कैप्टन अमरिंदर सिंह की दाखा रोड शो दौरान उतरी पगड़ी, बिट्टू जुटे मौका संभालने में

कैप्टन अमरिंदर सिंह की दाखा रोड शो दौरान उतरी पगड़ी, बिट्टू जुटे मौका संभालने में

Oct15,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब,लुधियाना दाखा में कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के हक में रोड शो करने पहुंचे पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी उतर गई। दरअसल सीएम बस के ऊपर चढ़कर रोड शो कर रहे थे। इस दौरान खंभों पर प्रचार को लगी झंडियाें में कैप्टन की पगड़ी फंसकर उतर गई। हुआ यूं कि कैप्टन अमरिेंदर सिंह जब रोड शो वाली बस पर लोगाें की अभिवादन ले रहे थे, तभी एक जगह पर उनके आगे प्रचार को लगी झंडियां आगे आ गई, पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद इन्हें अपने हाथ से पीछे हटाया, लेकिन इसके बाद कैप्टन के बांए हाथ में बैठे कैप्टन संदीप संधू ने जब झटके से झंडियों को हटाया तो इसकी रस्सी में कैप्टन पगड़ी फंस गई और वे बस की छत पर गिर पड़ी। इस दौरान मीड़िया या पब्लिक से इसे छुपाया जा सके, इसके लिए खुद सांसद रवनीत सिंह बिटटू कैप्टन के आगे आ बैठे। वहीं इसी बीच कैप्टन संधू ने अमरिंदर सिंह की पगड़ी उठाकर उनके सिर पर रखी। उसके बाद रोड शो आगे बढ़ गया। इससे पहले लिप समर्थकों की तरफ से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया।

Captain Amarinder Singh Road Show

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं