डेस्क, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा स्पीकर ने एमएलए हॉस्टल की विभिन्न श्रेणियों का किराया बढ़ा दिया है। कुछ श्रेणियों में इसे दोगुना कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विधायकों द्वारा अपने मेहमानों के लिए, निजी इस्तेमाल के लिए और दूसरे राज्यों से आने वाले अधिकारियों के लिए कमरे का किराया बढ़ा दिया गया है। ये दरें विधानसभा की सदन समिति की सिफारिश के बाद लागू की गई हैं। बिना लाईसेंस व बिना अनुमति के आधिकारिक तौर पर कमरे पर कब्जा करने के एवज में दंडात्मक किराया 2000 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। यह भी कहा गया है कि कोई भी बुकिंग तीन दिन से ज्यादा के लिए नहीं होगी।
Punjab-Mla-Hostel-Rent-Increased-New-Rates-Issued-Sharp-Increase-In-Penal-Rent