डेस्क, लुधियाना
जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए मंडल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह भमरा की अध्यक्षता में जनता नगर मंडल वार्ड न.40,41,42 में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जन संपर्क अभियान के तहत विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, जिला महासचिव कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,लक्की शर्मा,जिला सचिव सुखजीव बेदी, सह प्रेस सचिव संजीव धीमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा,युवा मोर्चा के महामंत्री साहिल दुग्गल, भय शर्मा,पाल करियाना स्टोर ईंटा वाला चौक पहुंच लोगो को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश का चौतरफा विकास लगातार किया जा रहा है। देश के किसानों की आय को दोगुनी करने को लेकर हर घर को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने, देश के हर नागरिक को पक्का घर देने तथा किसानों के खाते में सीधे धन भेजने के सारे काम तेजी से हो रहे हैं। वही विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी के खिलाफ कितना भी षडयंत्र हो जाय लेकिन विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। देश के विरोधी चाहते हैं कि मोदी जी प्रधानमंत्री न रहें इसके लिए विदेशी एजेंसियों की मदद से हर स्तर पर कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से देश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है और देश का मस्तक ऊंचा रखना है। इसके लिए हमें कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। इस अवसर पर महासचिव जगन अग्रवाल, महासचिव राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, हरपाल सिंह ढिल्लों, नवीन सिंघी, नरेंद्र अग्रवाल, कैशियर पुनित पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शर्मा, महासचिव नीतू शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष। अश्वनी भगत, उपाध्यक्ष रवि कुमार, आकाश कुमार, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष बख्शिंदर सिंह, उपाध्यक्ष जस गुज्जर, लवप्रीत, नवू, नितिन सिंघी, राजन चौहान, सुमित कुमार, तरलोचन सिंह तोजी, अंगद दुबे,कुलदीप राजपूत के घर जाकर मोदी सरकार की नीतियों के बारे बताया।
Bjp-Chief-Rajneesh-Dhiman-Started-Public-Relations-Campaign