शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और सुप्रीमो सरदार सुखबीर सिंह बादल की ओर से आज 15 जिलों में नए जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी है जिसमें लुधियाना शहरी की कमान भूपिंदर सिंह भिंदा को दी गई है। गौर हो कि लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल की कमान सरदार हरभजन सिंह डंग के हाथ में थी और बीते माह उनकी मौत के बाद लुधियाना में यह पद खाली पड़ा था। बड़ी बात है कि आने वाले दो महीनो तक लुधियाना में पार्षद चुनाव है और इसके करीब 8 महीने बाद लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसको लेकर भी भूपिंदर सिंह भिंदा को दी गई है, ये जिम्मेदारी काफी बड़ी है।
Bhupinder-Singh-Bhinda-Became-The-District-Head-Of-Shiromani-Akali-Dal-Ludhiana