मान सरकार ने पंचायतों को भंग करने का निर्णय वापस ले लिया गया है। सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में दी है। 10 अगस्त 2023 को सरकार ने सभी पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों को भंग करने के आदेश जारी किए थे। सरकार का कहना है कि वह अगले एक-दो दिन में इस संबंधी नई नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। आज इस मामले संबंधी हाईकोर्ट में सुनवाई थी और पंजाब के चीफ सेक्रेटरी की ओर से यह जवाब हाई कोर्ट में दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने इससे पहले पंजाब सरकार को फटकार लगाते कहा था कि उन्होंने किस कानून के तहत पंचायते भंग करने का फैसला लिया है।
After-Rebuke-From-High-Court-Mann-Government-Withdrew-The-Decision-To-Dissolve-Panchayats