ई न्यूज पंजाब, दाखा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को अकाली नेताओं हरसिमरत बादल और सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुये दोनों पर दोष लगाया कि वह अपने संकुचित राजसी हितों के लिए श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने के लिए राज्य सरकार और शिरोमणि कमेटी द्वारा साझा समागम करवाने के रास्ते में रुकावट बिछा रहे हैं। दाखा उप-चुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन सन्दीप सिंह संधू के लिए चुनाव प्रचार करने आए मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि उनकी सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री आज प्रात:काल शिरोमणि कमेटी के प्रतिनिधियों को मिले और साझा समागम मनाने के मामले पर सकारात्मक विचार- विमर्श हुआ। इसके अलावा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के दिशा-निर्देशों पर हमारी तरफ से दो प्रतिनिधि नियुक्त किये गए हैं जो श्री अकाल तख्त साहिब और अकाली दल के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर मीटिंगें कर रहे हैं और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सुखबीर और हरसिमरत राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए इस मामले में लगातार रुकावटें डालते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों ने हमेशा ही अपने निजी हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री ने अकालियों के इस दावे को सिरे से ख़ारिज किया कि प्रकाश पर्व समागम करवाना शिरोमणि कमेटी की ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी का अधिकार सिफऱ् धार्मिक संस्थाओं के अंदर है जबकि बाहर समागम करवाने का अधिकार सरकार का काम है और यह प्रथा लम्बे समय से चली आ रही है। अकाली दल को सिद्धांतहीन पार्टी बताते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ संबंधों में इसके दोहरे मापदंड हैं। जिस पार्टी के साथ उनका हरियाणा में सख्त विरोध है, उसी भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वह पंजाब में वोटें माँग रहे हैं। ऐसी घटिया राजनीति ही इस पार्टी को लोगों से दूर लेकर जा रही है और धीरे-धीरे इस पार्टी का अस्तित्व ही नहीं रहना। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुये वह कह सकते हैं कि 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव अकाली दल और भाजपा इकटठे नहीं लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने अकालियों द्वारा उनकी सरकार पर वादे पूरा न करने का दोष लगाने के मामले पर बरसते हुये कहा कि सभी वादे क्रमवार पूरे किये जा रहे हैं और जो कुछ वादे लागू करने से रह गए हैं, वह भी राज्य की आर्थिक हालत सुधारने पर तुरंत लागू कर दिए जाएंगे। राज्य की चारों उप-चुनाव जीतने के लिए 101 प्रतिशत आशान्वित हैं, आज दाखा में कैप्टन सन्दीप सिंह संधू के हक में रोड शो करने आए थे। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार को लोगों के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाला प्रतिबद्ध वर्कर बताया जो दिल का बहुत साफ़ मनुष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है क्योंकि लोग विकास चाहते हैं, जो उनकी सरकार द्वारा किया जा रहा है। रोड शो के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पाकिस्तान की इस बातों पर कड़ी आलोचना की कि उन्होंने करतारपुर गलियारे के द्वारा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं पर 20 डालर फीस लगाई है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जाने वाली संगत पर टिकट लगाना किसी पक्ष से भी अनुकूल नहीं। उन्होंने कहा कि गरीब श्रद्धालु किस तरह यह राशि दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संगत गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने के लिए चढ़ावा ज़रूर चढ़ाती है। उन्होंने कहा कि फीस लगाने का पाकिस्तान का फ़ैसला सिख धर्म में ‘खुले दर्शन दीदारे’ करने के सिद्धांत के खि़लाफ़ हैं। करतारपुर गलियारे के प्रोग्राम के अंतिम रूप सम्बन्धी पुुछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ बातचीत करके किया जाना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर खोले जाने वाले करतारपुर गलियारे के निर्माण कार्य और अन्य कामों को तय समय के अंदर मुकम्मल करने के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ मिल कर काम कर रही है। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि पाकिस्तान भी 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर काम मुकम्मल होने का वादा पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने इस बात के साथ सहमति अभिव्यक्त की कि पाकिस्तान कश्मीर के घटनाक्रम के बाद हथियारों और आतंकवादियों को भेज कर पंजाब में आतंकवाद को पुन: सुरजीत करने के लिए पूरी कोशिशें कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ऐसी स्थिति के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा बल किसी भी ऐसी हालत से निपटने के लिए पूरी तरह चौकस हैं और राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था खऱाब नहीं होने दी जायेगी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यह साफ़ किया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पर जवानों पर हमलें बंद नहीं करेगा तब तक वे पाकिस्तान नहीं जाएंगे परन्तु वह गलियारे के द्वारा गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए ज़रूर जाएंगे। जिस धार्मिक स्थान के साथ उनके परिवार के साथ घनिष्ट साझें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह तब तक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत के पक्ष में नहीं हैं जब तक सीमा पार आतंकवाद ख़त्म नहीं हो जाता और भारतीय जवानों को मारने से रोका नहीं जाता। अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में भारी प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा को जि़म्मेदार ठहराने वाले बयान पर बोलते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि हालांकि तेज़ पश्चिमी हवाओं से पाकिस्तान और उत्तरी राज्यों में जलायी जाती पराली का प्रदूषण राष्ट्रीय राजधानी में जाता है परन्तु यह इस समस्या का बहुत छोटा हिस्सा है। बड़ा मामला यह है कि दिल्ली में अकेले ही इतना प्रदूषण है जितना पंजाब और हरियाणा मिलकर नहीं फैलाते। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपनी नाकामियां छिपाने के लिए दूसरे राज्यों पर दोष नहीं लगाने चाहिए। किसानों की ओर से पराली जलाने को कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर केंद्र किसानों को 100 रुपए प्रति किव्टंल अतिरिक्त देना शुरु कर दे तो ये समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। श्री गुरु नानक देव जी द्वारा साफ़ सुथरे वायु जल का संदेश दिया गया था, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों को पहली पातशाही के फलसफे और शिक्षाओं पर चलने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार पराली जलाने पर पाबंदी को लागू करने पर भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री का रोड शो दाखा का बाज़ार समेत हलके के गाँवों आलीवाल, सिद्धवां बेट, मदारपुरा, गोरसिया मक्खन, तलवंडी कलाँ और मुल्लांपुर सिटी में से गुजऱा। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सचिव आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, संसद मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू और कई विधायक और इस हलके के पार्टी नेता शामिल हुए। -----
Captain Amarinder Singh says