ई न्यूज पंजाब, मुल्लांपुर दाखा पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का रोड शो पूरी तरह फलाॅप साबित हुआ तथा कांग्रेस सरकार को मुख्यमंत्री के काफिले पर फूलों की बारिश करने के लिए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की सहायता लेनी पड़ी, क्योंकि आम लोगों द्वारा इस रोड शो को कोई समर्थन नही दिया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि आम लोग इस रोड शो से दूर रहे तथा उन्होने मुख्यमंत्री का बहिष्कार किया, क्योंकि वह कैप्टन को आम लोगों से विश्वासघात का दोषी मानते हैं। उन्होने कहा कि लोगों को अब छोटे कैप्टन यानि कांग्रेसी उम्मीदवार संदीप संधू पर कोई विश्वास नही रहा, क्योंकि वह महसुस करते हैं कि वह अपने बाॅस कैप्टन अमरिंदर की तरह ही उन्हे धोखा देगा। उन्होने कहा कि कांग्रेसी उम्मीदवार को पहले उसके अपने गांव भाग सिंह वाला द्वारा नकारा जा चुका है तथा अब दाखा के लोगों द्वारा भी नकारा जाएगा। सरदार मजीठिया ने यह भी मांग की कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की दस्तार का अपमान करने के लिए कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के विरूद्ध केस दर्ज किया जाए। उन्होने कहा कि एक सिख नौजवान पर हमला तथा धार्मिक प्रतीकों का अपमान करके सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कांग्रेसी मंत्री को तत्काल गिरफतार किया जाए। उन्होने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि इस केस में कानून के अनुसार कार्रवाई नही की गई। उन्होने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी की मानसिकता दिखाई देती है, जिसने हमेशा सिखों से भेदभाव किया है, उनके धार्मिक स्थानों पर हमले किए तथा सिखों का कत्लेआम किया है।इससे पहले सार्वजनिक मीटिंगों में अकाली दल के उम्मीदवार सरदार मनप्रीत सिंह अयाली के पक्ष में प्रचार करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोग ऐसे मुख्यमंत्री से कोई आशा नही रख सकते, जो श्री गुटका साहिब तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों की झूठी शपथ खा चुका हो। उन्होने कहा कि कैप्टन अमरिंदर की लोगों से किए वादे पूरे करने में नाकामी के कारण 1400 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होने कहा कि कृषि कर्जे माफ नही किए गए हैं। पर किसानों की कुर्की शुरू हो गई है। इसी तरह नौजवानों को वादे के अनुसार घर घर नौकरी स्कीम के अधीन नौकरियां नही दी गई। अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों को पीटा जा रहा है। यह टिप्पणी करते हुए किसानों, खेत मजदूरों, युवाओं ,दलितों तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए इंसाफ मांगने का समय आ गया है, सरदार मजीठिया ने कहा कि इन सभी की दुर्दशा के लिए छोटा कैप्टन संदीप संधु भी बड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह जितना ही जिम्मेदार है। उन्होने लोगों से कांग्रेसी उम्मीदवार को नकार कर यह संदेश भेजने का आग्रह किया कि वह कांग्रेस पार्टी के हाथों बेवकूफ नही बनेंगे।
Majithia press confrence