लुधियाना 1 सितम्बर
लुधियाना उत्तरी हल्के के अधीन वार्ड न. 91 मे भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में राजेश राजू सरीन के दफ़्तर में कांग्रेस पार्टी के वार्ड 91 के प्रधान जंतिदर कुमार शर्मा अपने साथियों समेत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नितीयों से प्रभावित हो कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा की भाजपा पंजाब की राजनीति में एक बड़ी भूमिका निभाएगी और 2024 के लोकसभा चुनावों में और नगर निगम चुनावों में राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के सत्ता संभालने के बाद ही उसका ''छल और धोखा उजागर हो गया है।''इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदू शर्मा, नरेंद्र सिंह मल्ही, जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, पकंज जैन, अश्वनी टंडन, मंडल के प्रधान सचिन केशव गुप्ता, नरेश सरीन, अजय काली, राकेश वर्मा,सर्बजीत चौहान, जीवन वर्मा, चंद्र मोहन, सुमन राजू सरीन, सीमा वर्मा, हर्ष सरीन आदि मौजूद थे।
Jantidar-Kumar-Sharma-President-Of-Ward-No-91-Joined-The-Bjp-