यशपाल शर्मा, लुधियाना मुल्लापुर दाखा में कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू के हक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से निकाले गए रोड़ शो में कांग्रेसी वर्कर और पुलिस सिक्योरिटी की भीड़ तो खूब दिखाई दी, लेकिन दाखा के लोग इस रैली से कटे दिखाई दिए। ऐसे में कैप्टन के इस रोड शो को फ्लॉप कहा जाए या कांग्रेसियों का अधूरे होमवर्क इसका नतीजा रहा। बात करें कैप्टन के रोड शो की तो सबसे पहले इसका रूट प्लान ही पूरी तरह गड़बढाया दिखा। ये रूट प्लान किसी ओर से तैयार किया और इससे पहले कांग्रेसियों नेताओं ने और कैप्टन संदीप संधू ने कितनी चर्चा की ये बड़ी बात है। असल में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के लिहाज से इतना बड़ा और थका देने वाला रूट प्लान ही नहीं बनना चाहिए था। भले ही कैप्टन संदीप संधू ये चाहते हो कि पंजाब के सीएम दाखा की हर एक गली मोहल्ला घूम लें और इससे उनकी स्थिति ओर अधिक बेहतर हो जाएगी, लेकिन ऐसा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। असल में दूसरी बड़ी कमी इस रोड शो की प्लानिंग में रही। पंजाब के मुख्यमंत्री को दाखा की हर गली में घुमाने की प्लानिंग तो बनी, लेकिन हर गली में आते घरों में से पब्लिक को बाहर कौन लाएगा, इस पर होमवर्क शायद पूरी तरह से जीरो दिखाई दिया। यही कारण है कि कैप्टन के इस रोड शो के बाद शिअद नेता ब्रिकम सिंह मजीठिया ने मनप्रीत सिंह अयाली की जीत का दावा ठोक दिया और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला वापसी की बात कह डाली। बात करें लुधियाना की दाखा विधानसभा सीट का तो इस समय ये सीट जलालाबाद विधानसभा चुनाव से भी अधिक हॉट बनी हुई है। यही कारण है कि अभी तक अकाली उम्मीदवार अयाली के हक में बादल परिवार ने पूरी ताकत झोंक दी और इस सीट को जीतकर अकाली पार्टी पंजाब में अपनी वापसी का भी रूट प्लान तैयार करने में जुटी है। कैप्टन के बाद अब शिरोमणि अकाली दल से खुद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भी दो दिन 17 और 18 अक्टूबर को दाखा विधानसभा में डेरा डालने की बात कही जा रही है। ------ एसएचओ प्रेम सिंह का तबादला और किकर सिंह को मिली कमान थाना दाखा से एसएचओ प्रेम सिंह को हटाए जाने से भी कांग्रेस की आम पब्लिक के बीच साख जरुर गिरती दिखाई दी है। आज शाम में उनकी जगह सीआईए इंचार्ज किकर सिंह को दाखा थाने का इंचार्ज नियुक्त कर दिया गया। ऐसे में जहां पहले अकालियों की ओर से एसएचओ प्रेम सिंह पर लगाए आरोप और इसके बाद कांग्रेसी उम्मीदवार संदीप संधू के आफिस के बाहर हुए झगडे़ में पुलिस कार्रवाई को लेकर भी बड़ी किरकिरी कांग्रेस को झेलनी पड़ रही है।
story on captain road show