लुधियाना। अकाली दल की और से पंजाब के 15 जिलों में नए जिला प्रधान नियुक्त करने के बाद अब नगर निगम लुधियाना के चुनावों पर जोर दे दिया है। जिसके चलते रविवार को पार्टी प्रधान व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल लुधियाना पहुंचे। जहां उनकी और से अलग अलग स्थानों पर जाकर वर्करों और नेताओं से बैठकें की। दोपहर बाद उनकी और से गुरुद्वारा अर्बन एस्टेट-2 में पत्रकारों से बातचीत भी की गई। इसी तरह बादल की और से मोती नगर, जमालपुर, टिब्बा रोड गांव सुनैत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजगुरु नगर एक्सटेंशन लाल बाग चौक, राजगुरु नगर, पक्खोवाल रोड और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह से मुलाकात की।
सबसे पहले सुखबीर बादल पूर्व पार्षद मनप्रीत सिंह मन्ना के घर पहुंचे। उनका पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने वर्करों से मुलाकात की। जिसके बाद सुखबीर बादल ने शिअद के नवनियुक्त जिला प्रधान भूपिन्द्र सिंह भिंदा व अन्य नेताओं के साथ मिलकर निगम चुनाव को लेकर नई रणनीति पर चर्चा की।
Akali-President-Sukhbir-Badal-Reached-Ludhiana-Held-Meetings-Regarding-Preparations-For-Corporation-Elections