पूर्व कौंसलर भूपिंदर सिंह भिंदा को शिरोमणि अकाली दल की जिला शहरी प्रधान नियुक्त किए जाने के बाद उनके सम्मान कार्यक्रम लगातार जारी हैं। आज सराभा नगर गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के प्रधान स. जसपाल सिंह ठुकराल के निवास स्थान पर भूपिंदर भिंदा के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उन्हें फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और सिरोपा भेंट किया गया। इस अवसर पर ठुकराल के साथ गुरप्रीत सिंह बब्बल, डा. चरणजीत सिंह, मैंबर बीबी रविंदर कौर, सुखदेव सिंह डिंपी, स. किंटु ठुकराल, अरुण बेरी व अन्य मौजूद थे। वहीं इस अवसर पर सराभा नगर के कईं इलाका निवासी भी भिंदा के सम्मान को पहुंचे। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह भिंदा ने गुरुद्वारा कमेटी का धन्यवाद व्यक्त करते कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वे ईमानदारी से निभाएंगे। गौर हो कि इससे पहले हल्का विधानसभा ईस्ट व वेस्ट में शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो स. सुखबीर सिंह बादल की ओर से आगामी कौंसलर चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए कईं बैठकें की थी और इस दौरान बादल ने भूपिंदर सिंह भिंदा के साथ पार्टी की मजबूती और कौंसलर चुनाव की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया था।
Sarabha-nagar-gurdwara-singh-sabha-honored-bhupinder-singh-bhinda-