डेस्क, लुधियाना। उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजि) में सर्वसम्मति से अगले दो सालों के लिए किशन सिंह रावत को चैयरमैन और शिव सिंह रावत को प्रधान चुन लिया गया है। ये चयन उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद् (रजि) लुधियाना द्वारा कुमाऊँ भवन में आयोजित आम सभा में परिषद के केन्द्रीय संघ/कार्यकारिणी की ओर से किया गया। परिषद के वर्किंग चेयरमैन के निर्देशन में गठित सात सदस्यीय चयन समिति की देख रेख में निर्धारित मापदंडों एव नियमावली की रूपरेखा के अनुसार मुख्य चयनकर्ता शिव दत्त जोशी (भूतपूर्व संयोजक) एव अन्य चयनकर्ताओं - मोहन सिंह रावत (भूतपूर्व चेयरमैन एवं भूतपूर्व अध्यक्ष), कैलाश शर्मा (भूतपूर्व अध्यक्ष) , बसंत बल्लभ भट्ट (भूतपूर्व अध्यक्ष) , बालम सिंह चौधरी (भूतपूर्व वरिष्ठ सलाहकार), राजेश जोशी (भूतपूर्व वरिष्ठ सलाहकार) एवं रेवाधर शर्मा (भूतपूर्व वरिष्ठ सलाहकार) के कुशल मार्गदर्शन से शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण की गई। जिसमें मुख्य पदों पर चुने गए अधिकारियों का विवरण इस तरह से है। चेयरमैन - किशन सिंह रावत, अध्यक्ष - शिव सिंह रावत उपाध्यक्ष - गिरधर सिंह बिष्ट महासचिव - कैलाश चंद्र सिंह जमनाल सचिव - कुंदन लाल वर्मा कोषाध्यक्ष - प्रेम सिंह मनराल उप कोषाध्यक्ष - महेश चन्द्र उपाध्याय के पद पर चयन प्रक्रिया के द्वारा मनोनीत किया गया। इसके अलावा आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में मुख्य निरीक्षक - बालम सिंह रौतेला निरीक्षक - अशोक कांडपाल, मीडिया सचिव- मनदीप सिंह बिष्ट सांस्कृतिक सचिव - गोपाल सिंह बिष्ट , संगठन सचिव- करण सिंह कडाकोटी, पुरोहित के पद पर नंदकिशोर उप्रेती माल सचिव - नरेंद्र सिंह मवाड़ी एवं भगवान सिंह डंगवाल को मनोनीत किया गया । उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद् के नव चयनित पदाधिकारियों को एवं चयन समिति को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Council-Elections-Concluded-Unanimously