September 18, 2026 04:04:03
Aap सुप्रीमो केजरीवाल-cm मान इंडस्ट्रलिस्टों से मिले:नहरी पानी देने का ऐलान, अमृतसर में बनेंगे 3 नए

Aap सुप्रीमो केजरीवाल-cm मान इंडस्ट्रलिस्टों से मिले:नहरी पानी देने का ऐलान, अमृतसर में बनेंगे 3 नए 66kv स्टेशन; शहर में चलेंगी ई-बसें

Sep14,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में इंडस्ट्रलिस्टों के साथ मुलाकात की है। 12 बजे शुरू हुई मुलाकात की शुरुआत में पहले इंडस्ट्रलिस्टों की समस्याएं सुनी गई। जिसके बाद अमृतसर और बॉर्डर एरिया की इंडस्ट्री के लिए कुछ नई घोषणा भी की गई हैं। सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री के लिए नई घोषणाएं करते हुए चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा को बॉर्डर एरिया को आइडेंटिफाई करते हुए रिकॉर्ड में अपडेट करने की बात कही है। वहीं नहरी विभाग सेक्रेटरी कृष्ण कुमार को नहरी पानी इंडस्ट्री तक पहुंचाने के लिए निर्देश भी दिए हैं। इससे पंजाब की जमीन को बचाया जा सकता है।

सीएम मान ने कहा इंडस्ट्री एक अनदाता है। अगर इंडस्ट्रलिस्ट विश्वास प्रगट करती है तो इससे बड़ा इनाम कोई नहीं हो सकता। इंडस्ट्रलिस्ट तभी विश्वास करता है, जब राज्य करप्शन फ्री हो और लॉ एंड ऑर्डर परफेक्ट हो। इंडस्ट्रलिस्ट हमेशा चाहता है कि उसे टैक्स दाता कहा जाए, ना की चोर।

सीएम बोले-लाइफ में चेंज जरूरी है
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर सुधरा है, तभी टाटा स्टील यहां 2600 करोड़ इन्वेस्ट कर रही है। सीएम मान ने साफ कि पंजाब सरकार ने पॉलिसी बना ली है। इसे इस्तेमाल करने का समय है। अगर इसमें कोई कमी है तो हमारे पास आकर बैठ जाओ, हम इसे दोबारा बदल देंगे। लाइफ में चेंज जरूरी है।

AAP ने दो दिन में दो बड़े काम किए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों में दो बड़े काम शुरू किए हैं। कल पंजाब का पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किया। अब हमारा मिशन है पंजाब के सभी सरकारी स्कूल वैसे ही बनाने हैं। वन नेशन वन एजुकेशन हमारा लक्ष्य है। दूसरा बड़ा काम इंडस्ट्री व व्यापार को जो परेशानियां होती थी, उसे दूर करने के लिए घोषणा करना था, जो आज किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि इंडस्ट्री में जब सुझाव लिए गए तो तीन परेशानियां सामने दिखी थी। जिसमें एक इंडिविजुअल प्रॉब्लम, दूसरी इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रॉब्लम और तीसरी सिस्टम की प्रॉब्लम है। पर्सनल प्रॉब्लम को हर तरह से दूर किया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 14 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। वहीं गोल्डन टेंपल के आसपास भी जल्द सुधार होगा। हमारे सांसद की तरफ से इसके लिए 50 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।

अमृतसर के लिए सीएम के ऐलान

सीएम मान ने अमृतसर के लोपोके, रामतीर्थ और फोकल पॉइंट पर 66केवी के तीन नए स्टेशन बनाने का ऐलान किया है। हर एक पर 6-6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अमृतसर में टूरिज्म पुलिस जल्द दिखेगी। पुलिस के अंडर यह विंग बनेगा। अलग वर्दी में दिखने वाल पुलिस टूरिस्ट की मदद के लिए होगी। ट्रेफिक समस्या को खत्म करने के लिए AI तकनीक प्रयोग करने वाला पंजाब पहला राज्य बनेगा। सड़क सुरक्षा फोर्स तैयार की जा रही है। टोयोटा की 129 बड़ी गाड़ियां खरीदी जाएंगी। 30 कि.मी. के रेडियस में यह कारें खड़ी होंगी। इनमें गैस कटर, फर्स्ट एड और अन्य सुविधाएं भी होंगी। कोशिश हर साल होने वाली 5300 के करीब मौतों के आंकड़ों को कम करना है। अमृतसर में ई-शटल व बसें चलेंगी। जिनमें 15-20-30 की गिनती में सीटें होंगी। यह इलेक्ट्रिकल बसें होंगी, ताकि ऑटो-रिक्शा जाम से बच सकेंगे।

Aap-Supremo-Kejriwal-Cm-Mann-Met-Industrialists-Announcement-Of-Providing-Canal-Water-3-New-66kv-Stations-Will-Be-Built-In-Amritsar-E-Buses-Will-Run-In-The-City



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं