देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की ओर से अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। जारी की गई नई कार्यकारी सूची में भाजपा के नेताओं के साथ-साथ बड़े स्तर पर कांग्रेस और अन्य पार्टी से आए नेताओं को अहम पदों पर बड़ी तवज्जो दी गई है। इसके साथ-साथ इस सूची में भाजपा कोर कमेटी पंजाब को भी बनाया गया है जिसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कांग्रेस और भाजपा के सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में लुधियाना से अनिल सरीन को प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनके साथ इस पद पर परमिंदर बराड़ को अहम जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा लुधियाना से गुरुदेव शर्मा देबी एक बार फिर से प्रदेश कैशियर बनने में कामयाब रहे है, वही लुधियाना से जीवन गुप्ता पंजाब की कोर कमेटी में लिए गए है। इसके अलावा सेक्रेटरी पद पर लंबे समय तक भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान के तौर पर कमान संभाल चुकी रेनू थापर को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है।
Bjp-president-announced-punjab-state-body