September 18, 2026 04:23:08
भाजपा लुधियाना ने प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री अनिल सरीन,परमिंदर बराड़,सचिव रेनू थापर व कोषाध्यक्ष ग

भाजपा लुधियाना ने प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री अनिल सरीन,परमिंदर बराड़,सचिव रेनू थापर व कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी को किया सम्मानित

Sep18,2023 | Enews Team | Ludhiana

 

लुधियाना 18 सितम्बर 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा के जिला कार्यालय दुगरी में कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमे भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री अनिल सरीन,परमिंदर बराड़,प्रदेश सचिव रेनू थापर,प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी को सन्मानित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि लुधियाना से प्रदेश की टीम में महामंत्री अनिल सरीन,परमिंदर बराड़,प्रदेश सचिव रेनू थापर,प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी को नियुक्त होने से लुधियाना में भाजपा और मजबूत होगी और लुधियाना को इन नेताओं से मार्गदर्शन मिलेगा। इन नियुक्तियों पर बने जश्न के माहौल पर आपस में मुंह मीठा करवाया गया तथा पुष्प गुच्छ व दोशाला भेंट करके सभी ेताओं को सन्मानित किया गया। 
           

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनहित नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। 

 इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता रमेश शर्मा,सतिंदर सिंह ताजपुरिया, प्रेम मित्तल, सतपाल सग्गड़, जिला महामंत्री नरेंदर सिंह मल्ली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग, जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा, डा.निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा, सुनील मोदगिल, सुमन वर्मा, हर्ष शर्मा, पंकज जैन, लकी शर्मा, जिला सचिव सतनाम सिंह, नवल जैन, सुमित टंडन,अंकित बत्रा, अमित डोगरा, जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, प्रवक्ता वरिंदर सहगल, संजीव चौधरी, साबिर हुसैन, सुरेंद्र कौशल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,मंडलों के प्रभारी सुमन शर्मा,डा.परमजीत सिंह,रमेश जैन बिट्टू,प्रदीप पंछी,निर्मल सिंह एस.एस,मंडलों के अध्यक्षों में सरदार हरबंस सिंह सलूजा,अमित राय,सुरेश अग्रवाल,केसव गुप्ता,संदीप वधवा,अमित शर्मा,डा.अर्जुन रावत,बलविंदर सिंह बिंदर,प्रमोद कुमार,आशीष गुप्ता,अमित सूद,मनोज महाजन,गुरविंदर सिंह भमरा,अमित मित्तल,केवल डोगरा,बलविंदर स्याल,मंजीत कौर,जयोति श्रीवास्तव,राज कुमार भरद्वाज,सोनू भरद्वाज,हर्ष बाहरी,परवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Bjp-Ludhiana-Honored-Newly-Appointed-State-Leader



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं