भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से आज प्रदेश कार्यकारिणी में दो ओर नए नामों को एलान किया गया है। जिसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को पंजाब भाजपा की कोर कमेटी और लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे सूरज भारद्वाज को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। जिसका भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश कपूर ने स्वागत किया है। इस नियुक्ति पर कारोबारी राकेश कपूर ने कहा कि इससे प्रदेश की टीम को एक नया बल व दिशा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि श्वेत मलिक के पास जहां बतौर राज्यसभा सांसद लंबा अनुभव है तो वहीं सूरज भारद्वाज के पास एबीवीपी का लंबे कामकाज का अनुभव प्रदेश भाजपा को एक नई दिशा में ले जा पाएगा। गौर हो सूरज भारद्वाज ने साल 2008 से लेकर 2018 तक एबीवीपी में बतौर संगठन मंत्री कार्यकाल देखा और इसके बाद वे एबीवीपी के एग्री विजन में राष्ट्रीय प्रमुख की अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये कहे अब उनकी संघ से भाजपा में सीधे एंट्री हुूई है और उनका युवाओं के साथ लंबा अनुभव पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगा।
Rakesh-Kapoor-Welcomed-Suraj-Bhardhaj-On-Being-Made-The-State-Secretary-Of-Bjp