September 19, 2026 05:32:31
10 दिनों में पर्चा दर्ज न किया गया तो ब्यापार मंडल महापंचायत बुलाकर पुरे पंजाब में सरकार के विरुद्ध

10 दिनों में पर्चा दर्ज न किया गया तो ब्यापार मंडल महापंचायत बुलाकर पुरे पंजाब में सरकार के विरुद्ध पर्दशन करेंगे-सुनील मेहरा

Oct17,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब,लुधियाना नगर निगम लुधियाना द्वारा विकास के किये जा रहे खोखले दावों को लेकर परेशान हो चुके शहरवासियों ने अब निगम के मेयर व् कमिशनर के खिलाफ पुतला फुक प्रदर्शन करने का ऐलान करते हुए उन पर 10 दिनों में पर्चा दर्ज करने की मांग की है।इस सम्बन्ध में आज ब्यापार मंडल पंजाब के महासचिव सुनील मेहरा के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल ने ट्रफिक पुलिस प्रमुख डी सी पी स. सुखपाल सिंह बराड़ व ए सी पी स. गुरदेव सिंह से मिलकर मुलाकात के दौरान बतलाया की एक अक्टूबर को वह ब्यापर मण्डल की मीटिंग को सम्बोधन करने के लिए आपने बाईक पर माधोपूरी की तरफ जा रहे थे की दरिया के किनारे बने गहरे खड्डो के चलते मोटर साईकल से उनका संतुलन बिगड़ने गया और वह गहरे खड्डे में गिरने के कारण गम्भीर जख्मी होते हुवे लहूलुहान हो गये , जिसे राहगीरों ने उन्हें तुरन्त साथ लगते यु पी एस सी अस्पताल पहुँचाया जहा डाक्टरों ने उन्हें आँख के ऊपर माथे पर टांके लगाकर पांचसात दिन बेडरेस्ट करने के कह दिया , यह घटना केवल सुनील मेहरा के साथ घटित नहीं हुई बल्कि ऐसी दर्जनों दुर्घटनाये शहर के किसी न किसी गली मोहल्लो में रोजाना हो रही है और कई दुर्घटनाओं में लोग अपाहिज तक होने के कारण आज परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पा रहे, जिस के लिये सीधे तौर पर नगर निगम मेयर, कमिशनर व उनकी बेकार हो चुकी अधिकारीगण की फौज सीधे तौर पर जिम्मेदार है जो जनता के जबरन टेक्स वसूली से आपने परिवारों का पालन पोषण करते हुए शहर वासियो की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे है, शिष्टमण्डल में ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा है की अगर दस दिनों के अन्दर नगर निगम मेयर, कमिशनर पर धारा 326, 327 - 304,279 के अंतर्गत पर्चा दर्ज न किया गया तो ब्यापार मंडल महापंचायत बुलाकर पुरे पंजाब में सरकार के विरुद्ध पर्दशन करते हुए निगम का घेराव करते अर्थी फुक प्रदर्शन करने का ऐलान किया जायेगा, इस अवसर पर ट्रेफिक पुलिस प्रमुख डी सी पी स. सुखपाल सिंह बराड़ व ए सी पी स. गुरदेव सिंह ने ब्यापार मण्डल को विश्वास दिलाया की जल्द ही इस केस की जाँच करते कानून के अनुसार बनती करवाई की जाएगी, इस अवसर पर डा.कमल जीत सोई , परवीन शर्मा, कमल गुप्ता, रमेश महाजन, परवीन गोयल, राकेश भाटिया , प्राण भाटिया , राजिंदर भाटिया व मुनीष आहूजा भी उपस्थित थे ।

10th day give him report-Sunil Mehra



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं