इंकम टैक्स की ओर से लुधियाना में आज रियल एस्टेट इंडस्ट्री से जुड़े और शिरोमणि अकाली दल के नेता विपिन सूद काका के विभिन्न व्यापारिक और रिहायशी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। इंकम टैक्स ने आज सुबह तड़के रियल एस्टेट इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी कंपनी विपुल वर्ल्ड पर पंचकूला सहित अन्य राज्यों स्थित आफिसों में छापामारी शुरु की थी और इसके साथ ही ये छापामारी विपन सूद काका के भी ठिकानों पर की गई। बड़ी बात है कि शिअद के सुप्रीमों स. सुखबीर सिंह बादल इस बार अपनी पार्टी से विपन सूद काका को लोकसभा का लुधियाना से उम्मीदवार भी एलान चुके हैं। बताया जाता है कि विपिन सूद काका के भी विपुल वर्ल्ड रियल एस्टेट कंपनी के साथ तार जुड़े हुए हैं और इसके चलते इनकम टैक्स की ओर से आज विपिन सूद के भी विभिन्न ठिकानों को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है और बड़े स्तर पर रियल स्टेट इंडस्ट्री से आने वाली ब्लैक मनी को छुपाया जाने की जानकारी विभाग के पास पहुंची है और इसी के चलते इनकम टैक्स ने आज ये कारवाई की है। जानकारी मुताबिक विपन सूद काका के माडल ग्राम स्थित निवास पर सुबह 5 बजे से इंकम टैक्स के अधिकारी जो जालंधर, अमृतसर सहित अन्य हिस्सों के बताए जा रहे हैं, ने रैड की और इसके बाद पूरे घर के आसपास सीआरपीएफ के जवानों ने घेरा डाल लिया। जानकार बताते हैं कि विपिन सूद काका के ठिकानों से कई रिहायशी व कमर्शियल प्रॉपर्टीज के दस्तावेज इनकम टैक्स ने अपने कब्जे में लिए है और इसके साथ-साथ उनके विभिन्न बैंकों की डिटेल भी खंगाली जा रही है।
हिस्सेदारी में कई सौ करोड़ का प्रॉपर्टी कारोबार और पार्टनरों की भी बढ़ी मुश्किलें
बात करें प्रॉपर्टी कारोबार की तो विपन सूद काका ने इसमें लंबा चौड़ा हिसाब पिछले दस सालों में खड़ा किया है। बताया जाता है कि इंकम टैक्स की इस छापामारी में कईं ऐसे दस्तावेज भी इंकम टैक्स के हाथ लगे हैं, जिनमें उनके प्रॉपर्टी पार्टनर्स की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विपन सूद काका के इस बिजनेस में बिटटू नैययर और रजनीश ठाकुर को उनका अहम पार्टनर हैं और ये जगजाहिर हैं। जिनमें साथ मिलकर विपन सूद काका ने पक्खोवाल रोड पर स्ट्रलिंग रिसोर्ट के पास ख्याल फार्म जो की 500 एकड़ से अधिक हिस्से में काटे गए हैं, वो बिना सरकारी मंजूरी पब्लिक व शहर के बडे़ बडे़ कारोबारियों और इंवेस्टर्स को बेचे गए। इसके अलावा चंडीगढ़ रोड़ पर भी कुहाड़ा के पस हवेली के सामने भी इसी तरह के सैंकडों एकड़ में फार्म इंवेस्टर्स व कारोबारियों को बेचे गए हैं। इसके अलावा शहर की इस समय सबसे पिक पर चल रहे साउथ सिटी एरिया में भी कईं प्रॉपर्टी विपन सूद काका व उनके भागीदारों के नाम हैं।
------
जगन्नाथ रथ यात्रा में भी विपन सूद काका की अहम नाम
शहर में पिछले कईं सालों से निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में भी विपन सूद काका का बड़ा नाम है और उनके पास हमेशा से अहम भूमिका रही है। उनके समिट्री रोड आफिस में जगन्नाथ रथ यात्रा की अहम बैठकें व इसकी पूरी रणनीति तय की जाती है। इतना ही नहीं वे लोक इंसाफ पार्टी की टिकट से सेंट्रल विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Breaking-Income-Tax-Raid-At-The-Premises-Of-Akali-Leader-And-Colonizer-Vipan-Sood-Kaka