September 19, 2026 06:29:48
फव्वारा चौक पैट्रोल पंप मुलाजिम का कारनामा- मोटरसाइकिल में पैट्रोल की जगह डाल दिया डीजल

फव्वारा चौक पैट्रोल पंप मुलाजिम का कारनामा- मोटरसाइकिल में पैट्रोल की जगह डाल दिया डीजल

Sep27,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के फव्वारा चौक स्थित भारत पैट्रोलियम के पैट्रोल पंप मुलाजिम ने कारनामा करते हुए मोटरसाइकिल में पैट्रोल की जगह डीजल डाल दिया। ये वाक्या चंद्र नगर स्थित संधू नगर निवासी अजय तांगड़ी के साथ पेश आया। इस बारे में अजय तांगड़ी ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास उक्त पैट्रोल पंप से 200 रूपए का पैट्रोल डलवाया था ओर जब वे तेल डलवा कर कुछ दूरी पर गए तो उनका मोटरसाइकिल बंद होने लगा। अजय ने बताया कि इसके बाद जब उनका मोटरसाइकिल बंद हो गया तो उन्होंने बाइक की चौक लगा उसे शुरु किया और इसके बाद जैसे तैसे मोटरसाइकिल मैक्निक के पास पहुंचा। जब मैक्निक मोटर साइकिल की टैंकी चैक की तो उन्हें पता चला कि बाइक में पैट्रोल की जगह टैंकी में डीजल डाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे पंप पर भी गए और वहां पर मौके पर तैनात मुलाजिम की गलती बता उन्होंने पूरा मामला रफा दफा कर दिया। लेकिन  इस गलती के चलते उनके मोटरसाइकिल का पूरा इंजन तक खुल गया। अजय ने बताया कि उन्होंने आज इस संबंधी फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में शिकायत देकर उक्त पैट्रोल पंप पर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंप पर ऐसे नौसखिया मुलाजिम को रखकर पब्लिक को परेशानी में डाल दिया जाता है और इसके बाद पंप मालिक कोई सुनवाई भी नहीं करते। इस पूरे मामले को जानने के बाद आम लोग भी हैरान थे कि आखिरकार मोटरसाइकिल में किस तरह पंप मुलाजिम पैट्रोल की जगह डीजल डाल दिया, जबकि मोटरसाइकिल में केवल पैट्रोल ही डाला जाता है।  

Fountain-Chowk-Petrol-Pump-Employee-Act-Put-Diesel-In-The-Motorcycle-Instead-Of-Petrol

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं