यशपाल शर्मा, लुधियाना
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम के कार्यकाल में प्लॉटों, बूथों एससीओ व अन्य तरह की कामशिर्यल प्रॉपर्टी की ई आक्शन का पूरा रिकार्ड अपने पास मंगवा इसकी जांच शुरु कर दी है। बताया जाता है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 200 के करीब ई आक्शन से जुड़ी फाइलें हैं, जिनका रिकार्ड ईडी की ओर से मांगा गया था और इसमें 15 के करीब फाइलें छोड़ कर बाकी का रिकार्ड ईओ हरप्रीत सिंह की ओर से जालंधर में ईडी आफिस पहुंचा दिया गया है। ईडी की ओर से ये पूरा रिकार्ड सर्टिफाई करके ट्रस्ट से मांगा गया था। इसके चलते इस पूरे रिकार्ड की कापी को मोहर व ईओ के हस्ताक्षर के साथ सबमिट किया गया है। बताया जाता है कि ईडी आफिस को ये पूरा रिकार्ड हैंड ओवर करने गए स्टाफ की भी पूरी इंक्वायरी की गई। जिसमें उनके बैंक खातों की डिटेल, पासपोर्ट, प्रॉपर्टी की डिटेल, कहां से एजुकेशन, कहां घर, अब तक कहां कहां ट्रांसफर हुई सहित कईं अम तरह की जानकारी मांगी गई है।
-------
रमण बाला सुब्रामनियम पर अपने चहेतों को प्लॉट देने के लग रहे आरोप
विजिलेंस की ओर से दायर एफआईआर के बाद ही अब ईडी भी सरकारी प्रॉपर्टी की ई आक्शन में बडे़ हेरफेर की जांच में जुट गई है। पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम की ओर से ई आक्शन दौरान किचलू नगर, बीआरएस नगर, राजगुुरु नगर, शहीद भगत सिंह नगर और ऋषि नगर सहित कईं अन्य स्कीमों के ई आक्शन के जरिए प्लाटों की नीलामी की थी। इस नीलामी का पूरा सैटअप तत्कालीन चेयरमैन रमण बाला सुब्रमनियम के कमरे में ही रहता था और कई बार तो इस आक्शन के दौरान आम पब्लिक तक को ट्रस्ट आफिस में एंट्री तक नहीं दी जाती थी। इस पूरे सिस्टम के लिए बाला सुब्रामनियम ने टेक्नीकल ब्रांच के एक एसडीओ अंकित नारंग को इंचार्ज बनाया हुआ था और उसके अलावा एक आउट साइडर कंप्यूटर एक्सपर्ट को इसकी बागडोर थमाई गई थी। बहुत से मामले ऐसे भी हैं जिनमें चेयरमैन की ओर से कम बोली का हवाला देते हुए कई आवेदकों की बोली रदद कर दी गई और वहीं कुछ चहेतों को आक्शन साइट की लोकेशन ठीक न होने का हवाला देते हुए सस्ते में बूथ, एससीओ अलॉट भी कर दिए गए। जिनको लेकर भी उनका लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी व डायरेक्टर के साथ विवाद चलता रहा। विजिलेंस के पास पहुंची शिकायत में तो ये भी आरोप हैं कि अपने चेहेतें को फायदा पहुंचने को बोली को हैक तक कर दिया जाता था, हालांकि ये पूरा जांच का इश्यू हैं।
Ed-Takes-Possession-Of-Records-Of-Improvement-Trust-Properties-E-Auction-Investigation-Into-Scam-Started