पिछले तीन दिनों से अकाली नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विपन सूद काका के घर पर चल रही इनकम टैक्स की रैड खत्म हो गई है। जानकारी मुताबिक इनकम टैक्स की टीम रात करीब 1:00 बजे विपिन सूद काका को डीएमसी से घर ले आई थी और इसके तुरंत बाद टीम की ओर से बनाई चार्ज शीट पर काका के हस्ताक्षर लिए गए और l इसके बाद ये टीम उनके घर से रवाना हो गई। जानकारी मुताबिक विपन काका करीब 3 घंटे चेकअप को डीएमसी हीरो हार्ट में एडमिट रहे और और अस्पताल से क्लीन चिट मिलने के बाद इनकम टैक्स की टीम उन्हें घर ले आई। इसके बाद इस टीम ने तैयार किए सभी दस्तावेज पर विपन काका के साइन देने के बाद इस रैड को खत्म कर दिया। इस छापामारी के बाद इनकम टैक्स के हाथ क्या कुछ लगा है, यह अभी खुलासा विभाग की ओर से नहीं किया गया है।
Vipan-Sood-Kaka-Reached-Home-From-Hero-Dmc-Income-Tax-Raid-Ended