September 19, 2026 07:34:17
मनप्रीत बादल के घर चंडीगढ़ पहुंची विजिलेंस:पूर्व वित्तमंत्री नहीं मिले, गिरफ्तारी वारंट के बाद बठिंडा

मनप्रीत बादल के घर चंडीगढ़ पहुंची विजिलेंस:पूर्व वित्तमंत्री नहीं मिले, गिरफ्तारी वारंट के बाद बठिंडा कोर्ट में जमानत याचिका लगाई

Sep29,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। बठिंडा लैंड अलॉटमेंट केस में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद विजिलेंस टीम ने पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के चंडीगढ़ स्थित घर में रेड की। इस दौरान विजिलेंस टीम काफी देर तक घर के अंदर रही लेकिन मनप्रीत वहां नहीं मिले। इस दौरान मनप्रीत के परिजनों से पूछताछ की गई। जांच के बाद विजिलेंस अफसरों ने कहा कि मनप्रीत की तलाश की जा रही है। पंजाब के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में कॉन्फिडेंशियल रेड की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने जमानत याचिका लगाई। मनप्रीत ने एडवोकेट सुखदीप भिंडर के जरिए बठिंडा के जिला एवं सेशन जज की कोर्ट से राहत मांगी है। इस पर 4 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इससे पहले मनप्रीत बादल ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। वह याचिका केस दर्ज होने से पहले दायर की गई थी।
मनप्रीत बादल पर बठिंडा में लैंड अलॉटमेंट में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलीभगत कर उन्होंने 2 प्लाट कम रेट पर खरीद लिए। जिससे सरकार को 65 लाख का नुकसान हुआ। यही नहीं मनप्रीत ने वित्तमंत्री रहते 2018 से ही प्लाट को हथियाने के लिए साजिश रची थी। जिसके बाद इसकी फर्जी बोली कराई गई। फिर बाद में अपने 2 खास लोगों के नाम पर प्लाट खरीदे और उनके साथ गैरकानूनी इकरारनामा किया। केस दर्ज होने के बाद मनप्रीत बादल फरार हैं। उनकी तलाश में विजिलेंस कई राज्यों में रेड कर रही है। इस केस में पुलिस ने मनप्रीत बादल के अलावा डीए के तत्कालीन प्रशासक विक्रमजीत शेर गिल, सुपरिटेंडेंट पंकज कालिया, राजीव कुमार, विकास अरोड़ा व अमनदीप सिंह पर केस दर्ज किया था। मामले में राजीव कुमार, विकास अरोड़ा व अमनदीप सिंह को विजिलेंस गिरफतार कर चुकी है। जो 30 तक विजिलेंस के रिमांड पर हैं।

Vigilance-Reached-Manpreet-Badals-House-In-Chandigarh-Former-Finance-Minister-Not-Found-Filed-Bail-Petition-In-Bathinda-Court-After-Arrest-Warrant



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं