September 18, 2026 01:59:24
Big News- विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी मामले में गवर्नर ने डीजीपी से मांगी पूरी रिपोर्ट

Big News- विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी मामले में गवर्नर ने डीजीपी से मांगी पूरी रिपोर्ट

Oct2,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेस एमएलए सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की ओर से डीजीपी से उनकी गिरफ्तारी की रिपोर्ट मांग ली गई है। इस रिपोर्ट में उन्होंने डीजीपी से पूछा है कि सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी क्यों और किन हालातो में की गई है। गौर हो कि पिछले करीब 6 महीने से पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच के समीकरण बुरी तरह बिगड़े हुए हैं और इसके बीच अब सुखपाल खैहरा के मामले में गवर्नर की एंट्री इस पूरे विवाद को नए शिखर पर पहुंचा सकती है। गौर हो कि सुखपाल खैहरा को बीते वीरवार को उनके चंडीगढ़ सैक्टर 5 स्थित आवास से सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस गिरफ्तारी को पहुंची थी और करीब 6:30 बजे उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। इस दौरान सुखपाल खैहरा और उनके परिवार ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। गौर हो कि दो दिनों पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग और विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से सुखपाल खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की गई थी और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद अब गवर्नर की ओर से इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए डीजीपी से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। सुखपाल खैरा अब 2 दिन के पुलिस रिमांड के बाद अब जेल में बंद है।

Big-News-Governor-Asked-For-Complete-Report-From-Dgp-In-The-Case-Of-Arrest-Of-Mla-Sukhpal-Khaira

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं