September 19, 2026 02:30:19
सुखबीर बादल का Cm मान पर कटाक्ष:550 करोड़ के प्रोजेक्ट पर बोले- इसमें खुशी की क्या बात, सेहरा केजरीव

सुखबीर बादल का Cm मान पर कटाक्ष:550 करोड़ के प्रोजेक्ट पर बोले- इसमें खुशी की क्या बात, सेहरा केजरीवाल के सिर बंध रहा

Oct2,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल CM भगवंत मान के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोले हुए हैं। सोमवार सुबह मान ने पटियाला में हेल्थ से संबंधित 550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को लेकर ट्वीट किया। सुखबीर बादल ने उनके ट्वीट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टैग करते हुए तंज कसा कि इसमें खुश होने वाली क्या बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जितने भी छोटे-छोटे पेंट करके नाम बदलने या रिपेअर के काम हो रहे हैं, उन सबका श्रेय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है। उन्हीं से उद्घाटन करवाए जा रहे हैं। यह खुशी की नहीं बल्कि चिंता की बात है कि सारे कामों का सेहरा केजरीवाल के सिर पर बांधा जा रहा है। यह बदलाव पंजाब में हो रहा है।

बोले- उद्योगपतियों से मिलनी भी मान की जगह केजरीवाल ने की
सुखबीर बादल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए लिखा है कि शायद पंजाबियों ने ऐसा बदलाव भगवंत मान की सरकार से पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने पंजाबियों को संबोधित अपने ट्वीट में लिखा है कि वैसे याद करवाना चाहता हूं कि अभी हाल ही में पंजाब सरकार ने उद्योपतियों से साथ मिलनी भी की थी। इन मिलनी कार्यक्रमों में मिलनी भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह अरविंद केजरीवाल ने ही की थी।

Sukhbir-Badals-Sarcasm-On-Cms-Honour-He-Said-On-The-Project-Worth-Rs-550-Crore-What-Is-There-To-Be-Happy-About-Kejriwal-Is-Getting-Worried

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं