September 18, 2026 00:32:58
लुधियाना व्यापार संघ का किया गया विस्तार, जानें किस किस को मिली कौन सी जिम्मेदारी

लुधियाना व्यापार संघ का किया गया विस्तार, जानें किस किस को मिली कौन सी जिम्मेदारी

Oct3,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना व्यापार संघ की बैठक स्थानीय लुधियाना क्लब में हुई जिसमें व्यापार संघ के प्रधान हर्ष शर्मा एडवोकेट द्वारा व्यापारियों के साथ व्यापार में आ रही परेशानियां और चुनौतियां के बारे में चर्चा की गई। इस बैठक में होजरी, साइकिल व अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यापारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया। हर्ष शर्मा ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि लुधियाना व्यापार संघ हर तरह की व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में पूरी तरह उनके साथ है और इसके लिए व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश और केंद्र सरकार के सामने उठाता रहेगा। इसके साथ ही हर्ष शर्मा ने लुधियाना व्यापार संघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जिसमें महेश शर्मा को चेयरमैन, रमेश वडेरा को उप चेयरमैन, महामंत्री के पदों पर पंकज भनोट, गौरव अग्रवाल व वरुण अग्रवाल को नियुक्त किया। इसी तरह उपाध्यक्ष के पद पर संजीव चौधरी, सुनील मैफिक, चंदन गुप्ता, ऋषभ जैन, पंकज गोयल, नितिन जोशी, संदीप मरवाहा, सनी वासन, अरुण गोयल को नियुक्त किया। सलाहकार के पद पर यशु भनोट, सचिव के पद पर अजिंदर सिंह, पुनीत कपूर, सौरव कुमार, प्रियम जैन, सचिन जैन, नीरज पराशर, रॉबिन चुघ, प्रमोद कुमार,अभी सांगर, अंश गुप्ता, कोषाध्यक्ष के पद पर आदित्य शर्मा, प्रेस सचिव के पद पर रवि चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेंद्र दत्ता, विजय कुमार बावा, सतीश पाहवा, ईशान थापर, मनीष शर्मा, सनी कपिला को चुना गया। प्रधान हर्ष शर्मा और चेयरमैन महेश शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में लुधियाना व्यापार संघ का विस्तार किया जाएगा और संघ में सैकड़ो नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

Ludhiana-Trade-Association-Expanded-Know-Who-Got-Which-Responsibility

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं