ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के बावजूद दाखा क्षेत्र के लोगों ने अकाली दल को वोट डालने का निर्णय कर लिया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा खड़े किए नकली कैप्टन को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।इस बारे टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ अकाली नेताओं सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया तथा डाॅ दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कभी अत्याचार के सामने घुटने नही टेके। उन्होने कांग्रेस पार्टी का सफाया करने का निर्णय कर लिया है। इस दौरान अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने स्वयं तथा पारिवारिक सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पेश करते हुए जिला पुलिस से कहा कि वह दाखा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं के परिवारों को अकाली दल का समर्थन करने से रोकने के लिए उनके घर आधी रात को छापे मारकर परिवारों को परेशान करना बंद कर दें। अकाली उम्मीदवार वरिष्ठ अकाली नेताओं सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया तथा डाॅ. दलजीत सिंह चीमा समेत एसएसपी ग्रामीण लुधियाना के कार्यालय गए तथा उन्होने अकाली कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे अत्याचारों के सबूत सौंपे। सरदार मजीठिया ने एसएसपी को राजनीतिक बदलेखोरी के 18 मामले सौंपे तथा पूछा कि पिछले एक सप्ताह से इन 18 व्यक्तियों के घरों में छापे क्यों मारे जा रहे हैं? उन्होने कहा कि अब यह स्थिति है कि सात जिलों की पुलिस अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ छापे मार रही है। चोरी जैसे छोटे अपराधों के नाम पर रात को अकाली कार्यकर्ताओं के घरों में छापे मारे जा रहे हैं तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा घरों की स्त्रियों से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। यह सब कुछ तुम्हारी देख रेख में हो रहा है। सरदार मजीठिया ने कहा कि अकाली कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। हम ऐसा नही होने देंगे तथा इस गुंडागर्दी को रोकने के लिए हम अपना पूरी ताकत लगा देंगे। सरदार मजीठिया ने एसएसपी को बताया कि इसके विपरित एक नामी गैंगस्टर ने दो कांग्रेसी मंत्रियों के साथ दाखा में दूसरे रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत किया था। उन्होने कहा कि मंत्री विजय सिंगला ने फेस बुक पेज पर फोटो डाली थी। कितनी आश्चर्यजनक बात है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नही की। उन्होने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने एक अमृतधारी सिख नौजवान पर हमला किया था तथा जानबूझकर उसकी पग तथा धार्मिक प्रतीकों का निरादर किया था तो पुलिस उस समय भी मूकदर्शक बनी रही थी। उन्होने कहा कि मंत्री के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। इस दौरान सरदार मजीठिया तथा डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पुलिस का अत्याचार दाखा के वोटरों को मनप्रीत अयाली का समर्थन करने से नही रोक सकेगा। उन्होने कहा कि यह रिपोर्टें मिलने के बाद कि नकली कैप्टन को लोगों द्वारा नकारा जा रहा है, मुख्यमंत्री ने यहां दूसरा रोड शो निकाला है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही धक्केशाही मुख्यमंत्री के पैराशूट उम्मीदवार को ओर भी बदतर तरीके से हराएगी।
Majithia press