September 19, 2026 03:32:16
Mla लालपुरा के रिश्तेदार के Vvip ट्रीटमेंट पर विवाद:मजीठिया बोले- खनन माफिया Cm के संरक्षण में सुविध

Mla लालपुरा के रिश्तेदार के Vvip ट्रीटमेंट पर विवाद:मजीठिया बोले- खनन माफिया Cm के संरक्षण में सुविधाओं का आनंद ले रहा

Oct6,2023 | Enews Team | Tarntaran

तरनतारन। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से अवैध माइनिंग को लेकर लिखे खत के बाद AAP सरकार और तरनतारन के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा विवादों में घिरे हुए हैं। विधायक लालपुरा के रिश्तेदार (रिश्ते में साले) निशान सिंह की गिरफ्तारी और उसके बाद अस्पताल में चल रहे ट्रीटमेंट को लेकर अकाली दल विधायक बिक्रम मजीठिया ने AAP सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिक्रम मजीठिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट कि जिसमें मनजिंदर सिंह लालपुरा के रिश्तेदार निशान सिंह अस्पताल के प्राइवेट रूम में बिस्तर पर लेटे दिख रहे हैं। मजीठिया ने AAP सरकार को घेरते हुए कहा- खनन माफिया सरगना AAP विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का साला निशान सिंह सिविल अस्पताल तरनतारन में VVIP सुविधाओं का आनंद ले रहा है। भगवंत मान (मुख्यमंत्री) के संरक्षण में निशान सिंह को गिरफ्तारी के बाद एक भी दिन जेल नहीं भेजा गया, लेकिन अस्पताल में एक प्राइवेट कमरा देकर सभी सुख-सुविधाएं दी गई हैं। सारे नियम-कायदे धरे रह गए, जब निशान सिंह अपने घर चला जाता है, जब उसका दिल करता है, तो उसके परिवार वाले उसके पास आते हैं। कुछ शर्मिंदा करो भगवंत मान।

तरनतारन SSP ट्रांसफर पर गवर्नर ने भी उठाए सवाल
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से एक और लेटर गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पर जारी किया गया। इस बार लेटर में पंजाब गवर्नर ने रेत खनन का मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं, बीते दिनों तरनतारन से ट्रांसफर किए गए SSP गुरमीत सिंह चौहान और रेत खनन रोकने गई पुलिस टीम को सस्पेंड करने के मामले में भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का मुख्यमंत्री को खत
गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने लेटर में लिख कि मैं पुलिस में भ्रष्टाचार, रात के समय अवैध खनन में विधायक के करीबी रिश्तेदारों की संलिप्तता और पुलिस अधिकारियों के निलंबन और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) तरनतारन के ट्रांसफर के बारे में एक विधायक के आरोपों के संबंध में मीडिया में विरोधाभासी रिपोर्टें पढ़ रहा हूं। पंजाब में अवैध खनन का मुद्दा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसके लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसकी पृष्ठभूमि में, कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि पुलिस दल ने तरनतारन जिले में रात के समय चल रही एक अवैध खनन गतिविधि का भंडाफोड़ किया और विधायक का एक करीबी रिश्तेदार इसका हिस्सा है। मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि अवैध खनन गतिविधि पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी को निलंबित कर दिया गया और SSP का तबादला कर दिया गया। इन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, मैं विधायक के आरोपों, अवैध खनन गतिविधि और उसके बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर एक विस्तृत रिपोर्ट चाहता हूं।

Controversy-Over-Vvip-Treatment-Of-Mla-Lalpuras-Relative-Majithia-Said-Mining-Mafia-Is-Enjoying-Facilities-Under-The-Protection-Of-Cm



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं