आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और रितेश प्रॉपर्टीज के एमडी संजीव अरोड़ा के बड़े भाई राजीव अरोड़ा बिट्टू का आज निधन हो गया है । साउथ सिटी रहने वाले राजीव अरोड़ा 64 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:30 बजे केवीएम स्कूल के नजदीक सिविल लाइंस स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा । उनके निधन पर कईं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुडे गणमान्य परिवारों ने संजीव अरोड़ा और उनके परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में अपना दुख सांझा किया है।
Mp-Sanjeev-Arora-Brother-Rajiv-Arora-Passes-Away-Last-Rites-Will-Be-Performed-Today