ई न्यज पंजाब,लुधियाना सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा राज्यसभा से पार्टी के नेता पद को छोड़े जाने के मामले में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा है कि ढींडसा जैसे टकसाली नेता अकाली दल में घुटन महसूस कर रहे हैं और अन्य अकाली नेताओं को भी उनके रास्ते पर चलना चाहिए। 24 अक्तूबर तारीख को सुखबीर सेना का खात्मा हो जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा एसवाईएल पर हरियाणा से बातचीत पर विचार करने संबंधी बयान पर सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर का बयान आया था कि यदि सुखबीर बादल एसवाईएल पर समर्थन करें तो तो उन्हें 4-5 सीटें खैरात में दे देंगे। लेकिन लोक इंसाफ पार्टी पंजाब के पानी की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और मनप्रीत के बयान से इनकी सियासत सामने आ गई है। दाखा से अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह एयाली द्वारा कांग्रेस पर धक्केशाही करने संबंधी लगाए आरोपों पर बैंस ने कहा कि अपने वक्त 2014 में बैंस को चूड़ियां टाइट कर देंगे। अब इनकी अपनी चूड़ियां टाइट हो गई हैं, जो रास्ते में जाते लोगों की वीडियो बना रहे हैं और घबरा गए हैं। उन्होंने कांग्रेस व अकाली दल में सन्धि का आरोप लगाया। 2022 में अकाली दल खत्म हो जाएगी। श्री करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान द्वारा 20 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति फीस लेने पर जाने को लेकर बैंस ने कहा कि पाकिस्तान को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए फीस छोड़नी चाहिए। उन्होंने धार्मिक मंच को लेकर अकाली दल और कांग्रेस में हो रही सियासत की भी निंदा की।
Simerjeet Singh