September 19, 2026 05:37:05
Cm मान का सभी पार्टियों को बड़ा चैलेंज, बोले- किच-किच के बजाय लाइव आकर बहस करें; जाखड़, बाजवा, वड़िंग औ

Cm मान का सभी पार्टियों को बड़ा चैलेंज, बोले- किच-किच के बजाय लाइव आकर बहस करें; जाखड़, बाजवा, वड़िंग और सुखबीर ने किया चैलेंज एक्सेप्ट

Oct8,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान के खुली बहस के चैलेंज को लेकर सियासी घमासान मच गया है। सीएम भगवंत मान ने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के प्रदेश प्रधानों को कहा कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय ये सभी लाइव बहस करें। इसके जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजावडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चैलेंज मंजूर कर लिया। जाखड़ कहा कि हम पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हर समय तैयार हैं। बस ये बताओ कि पानी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में घुटने क्यों टेके?। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान को 10 सवाल पूछ लिए हैं। वड़िंग ने 10 सवाल पूछते हुए कहा कि अगर वे सवालों के जवाब जनतक करेंगे तो वे इस डिबेट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। इस डिबेट से पहले लोगों को पंजाब की सही स्थिति का पता होना जरूरी है।

सरकारी इमारत में न की जाए बहस - बाजवा
वहीं, बाजवा ने कहा- यह बहस सरकारी इमारत (विधानसभा) में नहीं, बल्कि किसी ऐसी सांझी आम जगह पर होनी चाहिए। बहस की अगुवाई देश की मानयोग सुप्रीम कोर्ट का कोई रिटायर्ड जज या ऐसी शख्सियत और 4 राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति से होना चाहिए। सुखबीर बादल ने कहा- उन्हें चैलेंज मंजूर है। 1 नवंबर अभी बहुत दूर है, मैं तुम्हारे घर 10 अक्टूबर को आ रहा हूं। हिम्मत होगी तो बाहर आकर मिलना। पंजाब के पानी सहित राज्य के हर मुद्दे पर सीधी बात करेंगे, वे भी मीडिया के सामने। सीएम मान ने बहस के लिए 1 नवंबर का दिन तय किया है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। वहीं अकाली दल और कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

CM भगवंत मान ने कहा- मैं जुबानी बोलूंगा, आप कागज ले आना
विपक्षियों को चुनौती देते हुए CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- '' भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड़िंग व प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है। वे रोज-रोज की घिसी-पिटी बातों की बजाय पंजाबी लोगों और मीडिया के सामने आकर बैठें कि उन्होंने पंजाब को कैसे लूटा? भाई - भतीजे, साले, दोस्त, मुलाहजे, टोल प्लाजा, युवा किसान, व्यापारी-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी... आइए सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें। आप अपने साथ कागज ला सकते हैं, लेकिन मैं मुंह जुबानी बाेलूंगा। 1 नवंबर 'पंजाब डे' वाला दिन अच्छा रहेगा। आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा। मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्‌टा नहीं लगाना पड़ता।''

BJP अध्यक्ष का जवाब- ये बता कि काफिला क्यों लूटा
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शायराना तरीके से सीएम भगवंत मान को जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- '' तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा। भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हितों की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांग रहा है।

Cm-Manns-Big-Challenge-To-All-The-Parties-Said-Come-And-Debate-Live-Instead-Of-Kich-Kich-Jakhar-Bajwa-Vading-And-Sukhbir-Accepted-The-Challenge



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं