September 19, 2026 05:31:30
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को संधू के बुरे हालातों को देखकर दोबारा रोड शो करना पड़ा है -बिक्रम सिंह मजी

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को संधू के बुरे हालातों को देखकर दोबारा रोड शो करना पड़ा है -बिक्रम सिंह मजीठिया,

Oct19,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यज पंजाब,लुधियाना पंजाब सरकार पर दाखा से कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन सन्दीप सिंह संधू को जितवाने के लिए कथित तौर पर धक्केशाही का आरोप लगाकर सीनियर अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डा दलजीत सिंह चीमा, अकाली उम्मीदवार मनप्रीत सिंह एयाली के नेतृत्व में अकाली वर्कर पुलिस थाना दाखा पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी संदीप गोयल से मुलाकात करके उन्हें कांग्रेस सरकार की ओर से पुलिस की कथित मदद के साथ अकाली वर्करों पर दबाव का आरोप लगाया। इस दौरान थाने में घुसने के दौरान पुलिस द्वारा अकालियों को रोकते धक्का मुक्की भी हुई। एसएसपी से मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ दलजीत चीमा व मनप्रीत सिंह एयाली ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कैप्टन संधू को जिताने के लिए कथित तौर पर पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। अकाली वर्करों पर फर्जी पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें उठाने के लिए अलग-अलग जिलों की पुलिस पहुंची हुई है और उन्हें तंग परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन हालातों में भी एसएसपी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और अज्ञानता जाहिर कर रहे हैं। यदि ऐसा ही रहा तो एयाली व उसका परिवार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। इस दौरान मजीठिया ने आरोप लगाया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को संधू के बुरे हालातों को देखकर दोबारा रोड शो करना पड़ा है।

Majithia press confrence

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं