चंडीगढ़। पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर और अन्य मुद्दों पर सियासत दिन-ब-दिन गरमाती जा रही है। मंगलवार को जहां शिरोमणि अकाली दल ने CM भगवंत मान के बहस के चैलेंज को स्वीकार करते हुए उनके घर के बाहर कुर्सी लगाकर प्रदर्शन किया था वहीं बुधवार सुबह-सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विरोधियों को करारा जवाब दिया। बुधवार सुबह कांग्रेस, भाजपा और अकाली नेताओं पर निशाना साधते हुए CM मान ने ट्वीट कर लिखा- सुनील जाखड़, सुखबीर बादल, बाजवा, वड़िंग...कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर निकलते हो या नहीं? SYL नहर का चांदी की कस्सी से टक लगाते हुए जो फोटो है, उसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बलराम जाखड़ भी खड़े हैं। गौरतलब है कि बलराम जाखड़ मौजूदा भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के पिता हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान अकाली दल ने कहा था कि उनसे बहस करने की जगह भगवंत मान डरकर मध्य प्रदेश भाग गए।
सुखबीर बादल को किया चैलेंज
उन्होंने आग लिखा कि हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने विधानसभा में SYL नहर का सर्वे करवाने के लिए इजाजत देने पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को चैलेंज करते हुए लिखा है कि वह गुरुग्राम में होटल ओबराय की फर्द साथ में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जहां तक पानी का सवाल है आप फिक्र न करें।
Cm-Said-Sunil-Sukhbir-And-Vading-Should-Be-Ashamed-Said-Devi-Lal-Had-Praised-Badal-On-Syl-Captain-Balram-Had-Criticized